Deoria News: 29 साल पहले BJP सांसद ने दरोगा को मारा था थप्पड़, एक साल की सजा के साथ लगा जुर्माना
punjabkesari.in Friday, Jul 14, 2023 - 12:48 PM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2023_7image_12_48_395613359c16copy.jpg)
Deoria News: देवरिया से भाजपा सांसद रमापति राम त्रिपाठी को 29 साल पुराने मामले में कोर्ट ने 1 साल का सजा सुनाई है। इसके साथ ही भाजपा नेता संतराज यादव को भी दोषी पाया है। कोर्ट ने दोनों लोगों पर 2300-2300 रुपए का जुर्माना लगाया है।
16 जुलाई 1994 को पुलिस से हुई थी झड़प
आपको बता दें कि यह मामला 29 साल पुराना है। 16 जुलाई 1994 को तत्कालीन बीजेपी प्रमुख लालकृष्ण आडवाणी का काफिला नौसढ़ से गुजर रहा था। इस दौरान रास्ते में मरवरिया गांव के पास बीजेपी नेताओं का पुलिस से किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारा लगाते नेशनल हाईवे पर धरने पर बैठ गए थे। उस दौरान वहां तैनात सब इंस्पेक्टर शिवमंगल सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया।
भाजपा सांसद ने दरोगा को जड़ा था थप्पड़
हालांकि, विवाद बढ़ गया। पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हुई। इस दौरान रमापति राम त्रिपाठी ने सब इंस्पेक्टर शिवमंगल सिंह को थप्पड़ जड़ दिया। उनकी रिवॉल्वर छीनने का प्रयास किया।