''मुझ पर बीजेपी के लोगों ने हमला करवाया...'' स्वामी प्रसाद का आरोप

punjabkesari.in Friday, Aug 08, 2025 - 04:45 PM (IST)

UP News: पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर बीते बुधवार को रायबरेली में हमला हुआ। एक व्यक्ति ने पहले स्वामी प्रयास मौर्या को माला पहनाई, फिर उनके सिर पर पीछे से वार करके भागने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस हमले के बाद अब स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उन पर हमला भाजपा के लोगों ने कराया है। 

मौर्य ने लगाए कई गंभीर आरोप 
स्वामी प्रसाद मौर्य ने हमले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ''राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। भाजपा संरक्षित गुंडे, माफिया और बदमाश अब प्रदेश के विपक्ष के नेताओं को निशाना बना रहे हैं। इसमें भाजपा के नेता भी शामिल हैं। मुझ पर हमला भी भाजपा के लोगों ने करवाया है। ये तो अच्छा हुआ कि मैंने पहले ही अपनी यात्रा की जानकारी दे दी थी। मेरे समर्थक और पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए मौजूद थे, नहीं तो स्थिति गंभीर हो जाती।'' 

सत्ता पक्ष के विधायक भी हुए मारपीट का शिकार 
इससे आगे मौर्य ने कहा, ''बीजेपी के मंत्री-विधायक इस सरकार से संतुष्ट नहीं हैं। विधायकों को भी पीटा गया है। सत्ता पक्ष के विधायक भी मारपीट के शिकार हुए हैं। पिछड़ा और एससी-एसटी समाज के विधायक मारपीट का शिकार हुए है। मामले में FIR भी दर्ज नहीं की गई।  


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static