UP में अपना दल, सुहेलदेव समाज पार्टी से भाजपा का गठबंधन बना रहेगा: केशव मौर्य

punjabkesari.in Friday, Feb 22, 2019 - 03:23 PM (IST)

लखनऊ: उत्तरप्रदेश में भाजपा से सहयोगी दलों की नाराजगी की खबर के बीच प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जोर दिया है कि अपना दल और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के साथ भाजपा का गठबंधन पहले की तरह जारी रहेगा और 2019 के लोकसभा चुनाव में यह गठबंधन ‘73 प्लस’ सीटों पर जीत दर्ज करेगा। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ‘‘ भाजपा का गठबंधन 2014 से ही अपना दल के साथ है और वह बना रहेगा। इसी प्रकार से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के साथ भी गठबंधन बना रहेगा। उन्होंने जोर दिया कि इन सहयोगी दलों के साथ 2014 पिछले लोकसभा चुनाव और 2017  विधानसभा चुनाव की तरह ही गठबंधन बना रहेगा।          

गौरतलब है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा एवं सहयोगी दलों ने उत्तरप्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में 73 पर जीत दर्ज की थी जबकि 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन को 325 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री से राज्य में दोनों सहयोगी दलों की कुछ समय से चली आ रही नाराजगी के बारे में पूछा गया था। अपना दल जहां लगातार प्रदेश की योगी सरकार और भाजपा की राज्य इकाई पर उपेक्षा का आरोप लगा रहा है, वहीं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओम प्रकाश राजभर ओबीसी आरक्षण में बंटवारे के लिए गठित सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट में लागू की गई सिफारिशों को लागू करने की मांग पर जोर दे रहे हैं।  केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल और राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने गठबंधन को लेकर पुर्निवचार करने की बात भी कही है। 

समझा जाता है कि हाल ही में राजभर ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से इस बारे में चर्चा की। योगी आदित्यनाथ की भी पार्टी अध्यक्ष से इस मुद्दे पर चर्चा हुई है। इस विषय में पूछे जाने पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि दोनों हमारे सहयोगी दल हैं और ऐसे में उनके नेता हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर सकते हैं। राज्य में गठबंधन को मजबूत बनाने और चुनाव के संदर्भ में पार्टी अध्यक्ष से चर्चा स्वभाविक प्रक्रिया है। उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम अपने सहयोगी दलों के साथ 2019 के लोकसभा चुनाव में 73 प्लस सीटों पर जीत दर्ज करेंगे । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में फिर भाजपा नीत राजग की सरकार बनेगी ।’’  उन्होंने जोर दिया कि केंद्र में भाजपा के 55 महीने बनाम कांग्रेस के 55 साल और उत्तरप्रदेश में भाजपा के 20 महीने बनाम सपा और बसपा के 15 साल का कामकाज जनता के सामने है और यही विकास कार्य 2019 में भाजपा को बड़ी जीत दिलाएगा ।   

Ruby

Related News

UP Weather News: यूपी में कहर बनकर बरस रही बारिश; 11 जिलों के 36 गांव बाढ़ से प्रभावित

UP Politics News: ''स्पेशल ठाकुर फोर्स'' के बाद अब अखिलेश ने STF को बताया ''सरेआम ठोको फोर्स'', भाजपा ने किया पलटवार

''भाजपा, ‘इंडिया'' के घटक दलों ने जनता का विश्वास खो दिया है'', मायावती ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया

ओवैसी और चंद्रशेखर की पार्टी का गठबंधन होगा! यूपी उपचुनाव में भरेंगे हुंकार

UP में बारिश ने मचाई तबाही; 32 लोगों की मौत...कई जिलों में स्कूल बंद, अगले तीन दिन रहेगा सिलसिला जारी

Raebareilly News: केशव मौर्य के बेटे की कार में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक्सेल टूटा.... बाल-बाल बचा परिवार

UP IAS Transfer: यूपी में 13 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, 6 जिलों के बदले DM; राजधानी के नए जिलाधिकारी बने सीपी सिंह

UP News: यूपी में बीते 24 घंटे में बारिश ने मचाई तबाही, अलग-अलग जिलों में 10 लोगों की मौत

UP Weather Update: यूपी में अगले चार-पांच दिनों तक होगी भारी बारिश, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

Flood In UP: खतरे के निशान को कभी भी पार कर सकती हैं गंगा और यमुना, करीब एक मीटर दूरी पर बह रही दोनों नदियां