भाजपा का स्थापना दिवस आजः प्रदेश में बूथ स्तर पर होगा कार्यक्रम का आयोजन, 14 अप्रैल तक सामाजिक न्याय सप्ताह मनाएगी पार्टी
punjabkesari.in Thursday, Apr 06, 2023 - 09:27 AM (IST)

लखनऊ (अश्वनी कुमार सिंह): आज यानी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है और पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक शामिल होंगे। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी मौजूद होंगे। वहीं, सुबह 9ः45 बजे पीएम नरेंद्र मोदी स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं को दिए जाने वाले उद्बोधन को सामूहिक रूप से एलईडी व सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों के माध्यम से सुनेगें।
बता दें कि, आज स्थापना दिवस पर पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। पार्टी पदाधिकारी व राज्य सरकार के मंत्रिगण, जनप्रतिनिधि, निगम, आयोग, बोर्डो के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/सदस्य प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सभी पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर सुबह 9ः00 बजे एकत्र होकर पार्टी का ध्वज फहराएगें। सुबह 9ः45 बजे पीएम नरेंद्र मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं को दिए जाने वाले उद्बोधन को सामूहिक रूप से एलईडी व सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों के माध्यम से सुनेगें।
यह भी पढ़ेंः स्कॉर्पियो ने दुकान में बैठे 3 लोगों को रौंदा, 2 की दर्दनाक मौत.... SUV सहित चालक फरार
आज से शुरू होगा सामाजिक न्याय सप्ताह
आज यानी 6 से 14 अप्रैल तक भाजपा का सामाजिक न्याय सप्ताह मनाया जायेगा। सामाजिक न्याय सप्ताह के अन्तर्गत आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती तक पार्टी कार्यकर्ता जनसरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। इस सप्ताह के जरिए भाजपा आम जनता को पार्टी के साथ जोड़ने की कोशिश की जाएगी।
आंबेडकर जयंती तक चलेगा सामाजिक न्याय सप्ताह
यूपी में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियां जोरों से चल रही है। इसी के चलते भाजपा प्रदेश में आज से सामाजिक न्याय सप्ताह चलाएंगी। आज स्थापना दिवस पर भाजपा सामाजिक न्याय सप्ताह की शुरूआत करेंगी और डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल तक चलाएंगी। आज सभी बूथों पर बूथ अध्यक्ष भाजपा का झंडा फहराएंगे और विभिन्न कार्यक्रमों के ज़रिए अभियान को सफल बनाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पहले ही निर्देश दे दिए थे। इस अभियान को सफल बनाने की रणनीति पहले ही तैयार की जा चुकी है।