यूपी में BJP के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू, प्रभारी और सह चुनाव प्रभारी की होगी नियुक्ति

punjabkesari.in Thursday, Oct 24, 2024 - 09:00 AM (IST)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी एक बड़ा काम करेगी। दरअसल, यूपी में भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत पहले चरण में पार्टी स्तर पर गठित प्रदेश 98 संगठनात्मक जिलों में चुनाव प्रभारियों के साथ दो-दो सह चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की जाएगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के बाद संगठन की संवैधानिक व्यवस्था के अनुरूप संगठनात्मक दायित्वों के लिए चुनाव की प्रक्रिया प्रारम्भ हुई है।

28 अक्टूबर को कार्यशाला होगी आयोजित
जानकारी के मुताबिक, 28 अक्टूबर को राजधानी लखनऊ में कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में प्रदेश चुनाव प्रभारी, सह चुनाव प्रभारी समेत संगठन के पदाधिकारी मौजूद होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इसमें शामिल हो सकते है। दोनों डिप्टी सीएम को भी आमंत्रित किया जाएगा। इसमें यूपी कोटे से राष्ट्रीय पदाधिकारी, सभी मोर्चा व प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष, सदस्यता टोली, जिलाध्यक्ष व एक-एक जिला महामंत्री और सांसदों को भी बुलाया जाएगा। वहीं, 5 नवंबर को सभी जिलों में कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

21 नवंबर को घोषित किए जाएंगे चुनाव कार्यक्रम
राजधानी और सभी जिलों में कार्यशाला होने के बाद 21 नवंबर को बूथ, मंडल, जिला और प्रदेश स्तरीय संगठन के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित किए जाएंगे। सबसे पहले बूथ और उसके बाद जिला और मंडल कमेटी का चुनाव होगा। इसके बाद प्रदेश कमेटी का गठन होगा।

यह भी पढ़ेंः अधिकारियों के बल पर चुनाव जीतना चाहती है बेईमान सरकार: शिवपाल यादव
​​​​​​​उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के दौरे पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को सरकार बेईमानी से जीतना चाहती है। पर समाजवादी पार्टी भाजपा के इस मंसूबे को सफल नहीं होने देगी। हमारी आयोग के साथ-साथ जिले के डीएम से मांग है कि जो भी चुनाव हो रहे हैं निष्पक्ष कराया जाए। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता बेईमानी नहीं होने देंगे। सपा महासचिव का कहना है कि इस दंगल में पूर्वांचल से लेकर पश्चिमांचल तक के बड़े-बड़े पहलवान शामिल हुए हैं।

 

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static