Nikay Chunav 2023: नरेश उत्तम पटेल बोले- UP में भाजपा का ट्रिपल इंजन सरकार बनाना दिवा स्वप्न

punjabkesari.in Sunday, May 07, 2023 - 11:12 PM (IST)

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल (Naresh Uttam Patel) ने कहा कि प्रदेश नगर निकाय चुनाव (Nagar Nikay Chunav) में, भाजपा (BJP) का ट्रिपल इंजन की सरकार बनाना दिवा, स्वप्न है।
PunjabKesari
'जनता ने सपा प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद दिया है'
पटेल रविवार को फर्रुखाबाद जिले के शहर आवास विकास स्थित एक होटल में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रदेश एवं केंद्र, दोनों जगह भाजपा की डबल इंजन सरकार ने जनता के साथ छलावा व धोखा किया, जिससे जनता नाराज है और उसने आगे विकास के लिए, अखिलेश यादव के सपा प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद दिया है।
PunjabKesari
बीजेपी को उसकी मुंह की खानी पड़ेगी
नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि हम इस चुनाव में अच्छी खासी सीटें जीतने जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी भारी जीत दर्ज करेगी। बीजेपी को उसकी मुंह की खानी पड़ेगी। उन्होंने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर भी टिप्पणी की। नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विभागों का कामकाज देख रहे हैं। वह अपने चिकित्सा विभाग को देख तक नहीं पा रहे हैं और मुख्यमंत्री का विभाग संभालने चले हैं। इसी वजह से प्रदेश के अस्पतालों में चिकित्सा व्यवस्था काफी ज्यादा खराब हो गई है। अस्पतालों में लोगों को दवाएं नहीं मिल रही हैं।

नरेश उत्तम पटेल बोले- BJP की भूल की सपा UP में खत्म हो गई
पटेल ने कहा कि आज बीजेपी के लोग कह रहे हैं कि यूपी में समाजवादी पार्टी खत्म हो गई है। शायद ये उनकी सबसे बड़ी भूल है। सपा को उनके पुरखे तक खत्म नहीं कर पाए तो अब ये नए लोग क्या कर पाएंगे। नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि यूपी कोई छोटा-मोटा प्रदेश नहीं है। यहां हम समाजवादियों को कोई खत्म नहीं कर सकता है। समाजवादियों के आंदोलन से खड़ी हुई ये पार्टी है। आज बीजेपी को यही डर सताता है कि यूपी में सपा ही उसको टक्कर दे सकती है। इसलिए वह हम पर झूठे आरोप लगाते रहते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static