''सब जानते हैं अखिलेश जी का कौन उत्तराधिकारी होगा'', BJP प्रदेश भूपेंद्र चौधरी ने सपा और Congress पर बोला हमला

punjabkesari.in Friday, Oct 04, 2024 - 01:46 PM (IST)

चित्रकूट ( वीरेंद्र शुक्ला ): उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शुक्रवार को  चित्रकूट पहुंचे और कामदगिरी प्रदक्षिणा का प्रमुख द्वार मंदिर में जाकर भगवान श्री कामता नाथ जी का महाराज का दर्शन पूजन किया। दर्शन पूजन के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए भूपेंद्र चौधरी ने शारदीय नवरात्रि पर्व की देश वासियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश की दस सीटों पर विधानसभा के उप चुनाव हो रहे हैं, जिसके लिए भाजपा संगठन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। 

एक सितंबर से प्रारंभ हुए पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत दो सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सदस्यता के बाद पूरे देश और प्रदेश भर में भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिन सीटों पर उप चुनाव हो रहे हैं,वहां भी पार्टी द्वारा व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाते हुए यूपी की योगी सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी जा रही और हम सबके सामने सरकार के द्वारा किए गए कामों का लेखजोखा लेकर जा रहे। राहुल गांधी द्वारा जलेबी को लेकर दिए गए बयान पर भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा यह बयान किस परिप्रेक्छ में दिया गया है। इसकी उन्हे जानकारी नहीं है। हरियाणा चुनाव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से हमने और हमारे कार्यकर्ताओं चुनाव को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई है। हम जनता के बीच मे जा रहे हैं। हमें पूरा विश्वास है कि हरियाणा में तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनाएगी। यूपी में समाजवादी पार्टी के द्वारा कानून व्यवस्था को लेकर सवाल  उठाए जाने के सवाल पर यूपी भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हमारी सरकार अपराध और अपराधियों के प्रति पूरी तरह से कठोर है।

समाजवादी पार्टी की सरकार के अपराधियों को सरकार का पूरा संरक्षण प्राप्त होता था। वही दर्शन के बाद मुख्यालय कर्वी में भाजपा कार्यालय का भूमि पूजन किया और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा पार्टी मुलायम सिंह जी से अखिलेश जी तक पहुंची और काग्रेस पार्टी राहुल गांधी के दादा जवाहर लाल नेहरू से राहुल गांधी तक पहुंची और सब जानते है की अखिलेश जी का उत्तराधिकारी कौन होगा भाजपा ऐसी पार्टी है कि किसी को नही पता कि अगला कौन प्रदेश अध्यक्ष होगा कार्यकर्ता में से कोई भी हो सकता है।हाथरस की घटना पर 11 लोगो के खिलाफ कार्यवाही वही और भोले बाबा पर नही इस पर पत्रकारों ने पूछा कि सपा बसपा भाजपा संगठन पर बचाने का आरोप लगा रही तो उन्होंने कहा की जो भी दोषी रहा होगा उस पर कार्यवाही हुई होगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Related News

static