BJP प्रदेश अध्यक्ष और उनकी पत्नी ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिया 1.51 लाख का दान

punjabkesari.in Monday, Jan 25, 2021 - 10:01 AM (IST)

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण के लिए 1.51 लाख की धनराशि दान दी। जिसमें स्वतंत्र देव ने 1 लाख रुपए का चेक और उनकी पत्नी ने 51 हजार रुपए विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अम्बरीष को सौंपे। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर के साथ राष्ट्र के निर्माण का मंदिर भी बनेगा। मंत्री व उनकी पत्‍नी ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को दान स्वरूप धनराशि भेंट की।

जानकारी मुताबिक इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए 2 लाख रुपए दान दिया था। अयोध्या में श्रीराम के भव्यमंदिर के निर्माण में हर व्यक्ति की भागीदारी के आह्वान के साथ मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्या गिरि ने भी समर्पण निधि में 51 हजार रुपए जमा किए हैं। महंत ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय को चेक देकर अभियान की शुरुआत की थी।

उल्लेखनीय है कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या में भव्य मंदिर के निर्माण के लिए जन संपर्क और योगदान अभियान चला रहा है, जो 27 फरवरी तक चलेगा। बता दें कि अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण के लिए दान राशि एकत्रित करने के अभियान की शुरुआत हाल ही में हुई है। अभियान के शुरू होते ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंदिर निर्माण के लिए 5 लाख रुपए से ज्यादा का दान दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static