अखिलेश को एक और झटकाः सपा महिला सभा की 5 बार प्रदेश अध्यक्ष रहीं गीता सिंह भाजपा में शामिल

punjabkesari.in Saturday, Mar 30, 2024 - 08:44 AM (IST)

लखनऊ: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जोर शोर से जुटी समाजवादी पार्टी को एक और तगड़ा झटका लगा है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के समक्ष शुक्रवार को भाजपा के राज्य मुख्यालय पर सपा, बसपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पाठक ने कहा कि पिछले चुनाव की अपेक्षा प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाने हैं। 80 सीटों पर भाजपा की बड़ी विजय में सभी को सहभागी बनना है।

PunjabKesari

गीता सिंह के साथ कई नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
सदस्यता ग्रहण करने वालों में सपा महिला सभा की पांच बार प्रदेश अध्यक्ष रहीं गीता सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमलपाल कौर (लखीमपुर), पंजाबी अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष हरपाल सिंह जग्गी (लखीमपुर), पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पुनीतपाल मोंटी अहलूवालिया (लखीमपुर), सपा के पूर्व प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ हरपाल सिंह राना (लखीमपुर), जिला पंचायत सदस्य पूजा सिंह, कांग्रेस के प्रदेश सचिव व डुमरियागंज विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी सच्चिदानंद पाण्डेय (सिद्धार्थनगर), वरिष्ठ सर्जन डॉ. कौशल वर्मा (लखीमपुर), पूर्व चेयरमेन कल्पना बाजपेयी (लखीमपुर) आदि ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

PunjabKesari

पूरे देश में जनता का गठबंधन मोदी और भाजपा के साथः पाठक
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा पूरे देश में जनता का गठबंधन मोदी और भाजपा के साथ हो चुका है। केन्द्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी और मोदी जी के नेतृत्व में राजग गठबंधन को 400 से अधिक सीटें मिलेगी। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष कान्ता कर्दम, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा उपस्थित रहीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static