UP में भाजपा सरकार से पहले प्रदेश दंगाइयों के हाथ में था, BJP प्रत्याशी के नामांकन पर बोले भूपेंद्र चौधरी

punjabkesari.in Tuesday, Apr 16, 2024 - 06:34 PM (IST)

Hathras News: उत्तर प्रदेश की हाथरस लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अनूप वाल्मिकी ने मंलगवार को यानि आज नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने से पूर्व भाजपा के चुनाव कार्यालय पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाई साथ ही जनता से ज्यादा से ज्यादा वोटों से जिताने की अपील भी की।
PunjabKesari
भ्रष्टाचार और घोटाले करने वाले संपन्न होते चले गए और देश की जनता गरीब
वहीं प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि देश की सबसे बड़ी पार्टी जिसने बहुत लंबे समय तक देश पर राज किया उस पार्टी के नेता, कार्यकर्ता सभी भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे थे। भ्रष्टाचार और घोटाले करने वाले संपन्न होते चले गए और देश की जनता गरीब होती चली गई। कांग्रेस ने गरीबी हटाओ के नारे के साथ चुनाव लड़ा लेकिन गरीबी समाप्त नही हुई। लेकिन हमारी दस वर्षो की सरकार ने मोदी जी के नेतृत्व में आर्थिक रूप से शक्तिशाली देश बनाने का काम किया।
PunjabKesari
योगीराज से पहले प्रदेश में अराजकता और बेईमानी का माहौल था
भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि 2017 से पहले चाहे सपा का शासन रहा हो या फिर बहुजन समाज पार्टी का, योगी राज से पहले प्रदेश में अराजकता और बेईमानी का माहौल था। 2012 से 2017 और उससे पहले के कालखंड में प्रदेश में अराजकता, गुंडागर्दी का माहौल था। पूरा प्रदेश दंगाइयों के हवाले था। अब प्रदेश की राजनीति में जातिवादी लोगों और इन परिवारवादी लोगों का कहीं कोई स्थान नहीं बचा है। जनसभा समाप्त होने के बाद भाजपा प्रत्याशी अनूप वाल्मिकी ने नामांकन दाखिल करने के लिए चुनाव कार्यालय परिसर से रैली निकाली। बीजेपी ने इस रैली के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static