स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव लड़ेगी भाजपा

punjabkesari.in Wednesday, Aug 14, 2019 - 10:47 AM (IST)

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव में शिरकत करेगी।  पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर मंगलवार को आयोजित जिला संयोजकों की बैठक में इस आशय का फैसला किया गया। चुनाव अभियान के लिए प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री नीलिमा कटियार तथा प्रदेश मंत्री अमर पाल मौर्य सह संयोजक बनाए गए है। स्नातक/शिक्षक विधान परिषद चुनाव लड़ाने के लिए संगठनात्मक ढांचा बन गया है।       

प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने बताया उत्तर प्रदेश भाजपा पूरे देश में जारी सदस्यता अभियान में नम्बर एक पर है। पचास लाख नए सदस्य बनाने के लक्ष्य के साथ काम किया जा रहा है जिसे देर रात तक पूरा कर लिया जाएगा। मंगलवार दोपहर तक 4866351 नए सदस्य बनाए जा चुके थे हालांकि सदस्यता अभियान का समापन 20 अगस्त को होगा। इन सात दिनों में पार्टी की सदस्यता अस्सी लाख तक पहुंचने की संभावना है। छह जुलाई से 13 अगस्त के बीच नए और पुराने मिला कर कुल एक करोड़ 36 लाख 36 हजार 316 सदस्य बनाए जा चुके हैं। पूरे देश में सदस्यता में उप्र का हिस्सा लगभग तीस प्रतिशत को पार कर रहा है।

बंसल ने बताया ‘‘ सी ग्रेड के बूथ जहां भाजपा का कोई सदस्य नहीं था जिन बूथों पर हमेशा हम हारते थे वैसे बूथों पर 60 से 70 प्रतिशत तक हमें सदस्य बनाने में सफलता मिली है। सदस्य बनाने का औसत तीन लाख प्रतिदिन का रहा है वहीं धारा 370 बिल पास होने के बाद से सदस्यता प्रतिदिन 6-7 लाख तक पहुंच गई है। हमने तय किया था ऐसे सभी बूथों पर प्रदेश स्तर के नेताओं को विशेष रूप से लगाया गया है। हर बूथ पर 50 न्यूनतम सदस्य बनाने का लक्ष्य था। '' उन्होने कहा कि एक सितम्बर से पूरे प्रदेश में संगठनात्मक चुनाव का कार्यक्रम प्रारम्भ किया जायेगा। तीन दिन में बूथ, दो दिन में मण्डल और एक दिन में जिले का चुनाव कराया जायेगा। प्रदेश चुनाव प्रभारी आशुतोष टण्डन और सह प्रभारी के रूप में त्रयम्बक त्रिपाठी और वाईपी सिंह चुनावों को समपन्न कराएंगे।       


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static