राम मंदिर के नाम पर सत्ता चाहती है BJP, उसका निर्माण नहीं:  शंकराचार्य

punjabkesari.in Monday, Jul 23, 2018 - 12:38 PM (IST)

मथुरा: द्वारका के शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने राम मंदिर को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार राम मंदिर बनवाना नहीं चाहती है। वह आगामी लोकसभा चुनाव में राम मंदिर के नाम पर सिर्फ सत्ता पाना चाहती है।

स्वरूपानंद सरस्वती ने संसद में दिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भाषण की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि लोकसभा में राहुल ने पप्पू कहने का विरोध नहीं बल्कि भाजपा की नीतियों का विरोध किया। चातुर्मास प्रवास के लिए वृंदावन आए शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि ब्रज की इस पावन भूमि में भगवान का स्मरण जीव को न केवल भक्ति और मोक्ष प्रदान करता है बल्कि शक्ति और शांति भी देता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static