BJP को केंद्र की सत्ता से बेदखल करेगी जनता: अखिलेश

punjabkesari.in Tuesday, Feb 12, 2019 - 09:53 AM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किसानों और युवाओं के हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा है कि केंद्र की सत्ता से BJP को जनता बेदखल करेगी। यहां जारी एक बयान में यादव ने कहा है कि किसानों और नौजवानों की समस्याएं देश की आजादी के 70 साल बीतने के बाद भी बनी हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि सामाजिक न्याय की दिशा में भी ठोस प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि उनकी सरकार के दौरान उत्तर प्रदेश में बिना भेदभाव जनहित की योजनाएं लागू की थीं। उन्होंने कहा है कि सपा और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने राजनीति को विकास परक बनाने के लिए गठबंधन किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारों ने अक्षय पात्र जैसी सपा सरकार की योजनाओं को अनैतिक तरीके से भगवा रंग दे दिया है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के दौरान आयोजित कुंभ की विदेश में भी तारीफ हुई थी लेकिन भाजपा सरकार अपने कार्यकाल में हो रहे कुंभ का बढ़ा-चढ़ाकर प्रचार कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता इस जनविरोधी प्रवृत्तियों को देख रही है और वह देशहित में भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static