मायावती का आरोप- BJP साम, दाम, दंड और भेद जैसे हथकंडे अपनाकर जीतती है चुनाव

punjabkesari.in Thursday, Mar 14, 2019 - 01:56 PM (IST)

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर आरोप लगाया है कि वह जातिवादी, सांप्रदायिक एवं गरीब और मजदूर विरोधी है। मायावती ने यह आरोप भी लगाया है कि भाजपा साम, दाम, दंड और भेद जैसे हथकंडे अपनाकर चुनाव जीतती है। बसपा अध्यक्ष ने प्रदेश की राजधानी में पार्टी के राज्य और मंडल स्तर के पदाधिकारियों की बैठक में यह बात कही। उन्होंने बैठक में पार्टी प्रत्याशियों के नामों को भी अंतिम रूप दिया।

मायावती ने पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा से पूरा देश परेशान है और उसके निरंकुश शासन से लोग मुक्ति चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि देश और उत्तर प्रदेश में भाजपा की हालत काफी खराब है और केंद्र की सत्ता गंवाने का डर उसे सता रहा है। बसपा अध्यक्ष ने भाजपा को झूठे वादे करने का सरताज बताया और कहा कि केंद्र में उसके 5 साल के शासन के दौरान देश की 130 करोड़ जनता महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी की मार सहती रही है।

उन्होंने इस बैठक में समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन के बारे में आम लोगों की राय के बारे में भी पदाधिकारियों से पूछा। मायावती ने कहा कि बसपा और सपा नेतृत्व की अपील का जनता पर बेहतर प्रभाव पड़ा है और एकजुट होकर भाजपा को केंद्र की सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने में इससे मदद मिलेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static