लखनऊ: इशारे से बुलाती हैं ग्राहक, तय रेट का 40% ही सेक्स वर्कर को मिलता है
punjabkesari.in Saturday, Dec 17, 2022 - 01:06 PM (IST)

लखनऊ: प्रदेश की राजधानी लखनऊ में धड़ल्ले से जिस्म की बोली लगाई जा रही है। चारबाग मेट्रो के नीचे खड़ी लड़कियां इशारे से ग्राहक को बुलाती है। सहमति होने के बाद तय रेट का 40% ही सेक्स वर्कर को मिलता है।
एक निजी चैनल के मुताबिक, सुबह 10:30 बजे। चारबाग मेट्रो के नीचे तीन लड़कियां मुंह बांधकर खड़ी हैं। आने-जाने वाले व्यक्ति को रोकती हैं और पूछती हैं, "होटल चलोगे?" ज्यादातर लोग इग्नोर करके आगे बढ़ जाते हैं। लेकिन कुछ रुक जाते हैं। रेट की बात करने लगते हैं। रेट तय होते ही वह लड़की के पीछे-पीछे चलने लगते हैं। चारबाग में 400 मीटर के अंदर ही बस, मेट्रो और रेलवे स्टेशन है। पूरे इलाके में हमेशा भीड़ रहती है। उन्हीं भीड़ के बीच कुछ लड़कियां पूरा मुंह बांधे एक बैग टांगे खड़ी नजर आती हैं। ये लड़कियां सेक्स वर्कर हैं। ग्राहक की तलाश में इधर-उधर देखती रहती हैं। जिससे नजर मिली उसे कुछ देर देखती हैं। अगर सामने वाला व्यक्ति दो बार या फिर उससे अधिक बार देख रहा तो ये सेक्स वर्कर उनके पास पहुंच जाएंगी।
सेक्स वर्कर्स के जाल में फंसा व्यक्ति पुलिस के पास नहीं जाता
पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं करती? इस सवाल का जवाब यूपी पुलिस के रिटायर्ड इंस्पेक्टर लालता मिश्र देते हैं। वह कहते हैं, “सेक्स वर्कर्स के जाल में फंसा व्यक्ति पुलिस के पास आता ही नहीं। वह डरता है कि पुलिस कहीं उसी के खिलाफ कार्रवाई न कर दे। ऐसे में जब पुलिस के पास मामला नहीं आता तो कार्रवाई हो ही नहीं पाती। हां, कई बार बड़ी जालसाजी या फिर क्राइम होने पर पुलिस विभाग एक्शन लेता है। चारबाग में भी कई बार छापेमारी की गई है।”