पैर छूने की प्रथा से परेशान हुआ ये अफसर, नोटिस जारी कर लगाया निषेध

punjabkesari.in Sunday, Feb 11, 2018 - 04:36 PM (IST)

बहराइचः उत्तर प्रदेश के शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी किया गया एक नोटिस चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल डीआईओएस राजेंद्र कुमार पांडेय ने नोटिस के जरिए आदेश जारी किया है, कि अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में किसी कर्मचारी या अधिकारी का चरण स्पर्श करना अब निषेध है। आदेश का उल्लंघन करने वाले लोग दंड के भागीदार हो सकते हैं। वहीं कुछ शिक्षकों ने इसे हास्यास्पद बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

मन में कड़वाहट लेकर दिखावे के लिए पैर छूना गलत
जानकारी के मुताबिक मामला बहराइच के जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का है। जहां डीआईओएस ने पैर छूने की प्रथा से परेशान होकर ये नोटिस जारी किया है। उनके आदेश से कार्यालय के बाहर यह नोटिस चिपका दिया गया है। पांडेय ने कहा कि इज्जत आंखों में होती है, मन में कड़वाहट लेकर दिखावे के लिए पैर छूना गलत है।
PunjabKesari
कार्यालय में पैर छूने पर लगाया प्रतिबंध 
डीआईओएस ने कहा कि लोग अपना मतलब निकलवाने के लिए झूठी मुस्कान के साथ चरण स्पर्श करते हैं। लोग पैर नहीं छूते, सिर्फ घुटना छूते हैं। ऐसे में बहुत लोग ऐसे हैं जो मेरे भी चरण भी स्पर्श करते हैं, लेकिन में इन सबको ठीक नहीं मानता हूं। इसलिए इस परंपरा को खत्म करने के लिए कार्यालय में पैर छूने पर प्रतिबंध लगाया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static