Mirzapur में डिप्टी CM ब्रजेश पाठक: राहुल गांधी पर बोले- ‘उनकी बातों का कोई महत्व नहीं...’
punjabkesari.in Wednesday, Jun 21, 2023 - 09:28 PM (IST)

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उपमुख्यमंत्री (Dipty CM) ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने बुधवार को यहां केंद्र सरकार (Central Government) के नौ वर्ष के कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में उन्होंने इस बार भी कमल खिलाने का आग्रह किया। कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बारे में एक प्रश्न पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उनकी बातों का कोई महत्व नहीं है। वह विदेशों में जाकर देश के प्रति गलत बातें करते हैं। उनके बारे में कुछ कहना उचित नहीं है।
पाठक ने यह भी दावा किया कि भाजपा इस बार पिछली बार से अधिक सीटें जीतेगी। उत्तर प्रदेश की जहां तक बात है तो 80 की 80 सीटें भाजपा को इस लोकसभा चुनाव में मिलेंगी। उन्होंने प्रदेश सरकार की कार्यों को बताते हुए कहा कि आज स्थिति यह है कि प्रदेश से गुंडई, माफिया सभी समाप्त हो गए हैं, या फिर प्रदेश छोड़ कर चले गए हैं। जो बचे हैं वे जेल के अंदर हैं।
इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल व अन्य ने भी अपने विचार प्रकट किए। संचालन हरिशंकर पटेल ने किया। जनसभा में मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, एमएलसी श्याम नारायण सिंह विनीत, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी व अन्य थे।