UP में दर्दनाक हादसा, पड़ोसी के सेफ्टिक टैंक में गिरकर मासूम भाई-बहन की मौत, जांच में जुटी पुलिस
punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 04:12 PM (IST)
Fatehpur News : फतेहपुर जिले के राधा नगर क्षेत्र में मंगलवार की रात पड़ोसी के घर पानी भरने गए भाई-बहन की खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से डूबकर मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की रात करीब नौ बजे राधा नगर क्षेत्र के बड़नपुर गांव में झुग्गी में रहने वाले राकेश शर्मा की बेटी शिवांशी (सात) और बेटा शत्रुघ्न (पांच) सफाई के लिए खुले छोड़े गए सेप्टिक टैंक में फिसल कर गिर गये और उसमें डूबने से दोनों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अभी कोई तहरीर नहीं मिली।
यह भी पढ़ें : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! एक साथ 2 IAS और 6 PCS अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक ढांचे को दुरुस्त करने के लिए राज्य सरकार ने एक बार फिर बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। मंगलवार को जारी आदेश में 2 आईएएस (IAS) और 6 पीसीएस (PCS) अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। शासन के इस फैसले को कार्यकुशलता बढ़ाने और प्रशासनिक संतुलन के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। जारी सूची के अनुसार, वरिष्ठ स्तर के अधिकारियों में भी फेरबदल किया गया है। वी. हेकाली झिमोमी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही प्रमुख सचिव स्तर पर भी बदलाव दर्ज किए गए ..... पढ़ें पूरी खबर ....

