UP में बुआ का खौफनाक खूनी खेल! प्रेम संबंधों में बाधा बनी भाभी से बदला, मासूम भतीजी को पानी के टैंक में डुबोकर मार डाला, मां का किया ये हाल....

punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 01:04 PM (IST)

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर क्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची को पानी की टंकी में फेंककर उसकी हत्या करने और उसकी मां पर चाकू से प्रहार करके घायल करने के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है, जो उनकी रिश्तेदार है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और मृतका उसकी भतीजी बताई गई है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि शाहपुर थाना क्षेत्र के बसीकला गांव में सोमवार देर रात घर में फिरदौस (40) को चाकू से प्रहार करके घायल कर दिया गया। हमले में उसके तीन बच्चों - साद (10), आयशा (8) और नवीदा (3) को भी चोटें आयीं।

उन्होंने बताया कि फिरदौस की चार साल की बच्ची इशरा लापता हो गयी। पहले शक हुआ कि हमलावर उसे अगवा करके ले गये हैं मगर बाद में उसका शव पानी की टंकी में पाया गया। हमलावर ने बच्ची को टंकी में फेंक दिया था। जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गयी। घटना के समय फिरदौस का पति इमरान घर में मौजूद नहीं था। मामले को आपसी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने आरोपी माना के खिलाफ भारतीय न्‍याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है, जिसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। 

यह भी पढ़ें : दुखों से घिरे Salman Khan! एक तरफ पिता सलीम खान वेंटिलेटर पर.... दूसरी ओर को-स्टार का हुआ निधन, फिल्म जगत में शोक

एसएसपी ने बताया कि उसके पास से अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि बच्ची इशरा को पानी की टंकी में फेंककर मार डाला गया जबकि फिरदौस (40) और उसके तीन बच्चों - साद, आयशा और नवीदा को नींद की गोलियां देने के बाद चाकू मारकर घायल कर दिया गया। अधिकारी ने कहा कि फिरदौस द्वारा माना के किसी से कथित अवैध रिश्‍ते का विरोध करने के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। कुमार ने बताया कि आरोपी अपनी भाभी फिरदौस के साथ घर में ही रह रही थी। 

यह भी पढ़ें : 13 Minute 14 Second का Private Video: P*rn Star बनने की ऐसी सनक... पत्नी संग S/EX करते वीडियो किया VIRAL, मचा तहलका, फिर जो हुआ... 

13 Minute 14 Second का Private Video : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में महिला की निजता से जुड़े चर्चित मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि युवक ने अपनी पत्नी का 13 Minute 14 Second का Private Video बनाकर उसे पोर्न साइट्स और सोशल मीडिया पर साझा किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.... पढ़ें पूरी खबर .... 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static