3 फरवरी को बहन की शादी... 2 को उठी भाई की अर्थी! ऐसे हाल में मिली लाश कि परिजनों की निकल गईं चीखें..... UP में दिल दहला देने वाली घटना

punjabkesari.in Monday, Feb 02, 2026 - 01:36 PM (IST)

इटावा (अरवीन) : यूपी के इटावा जिले के भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम पाली खुर्द के नगला काली में सोमवार सुबह हड़कंप मच गया, जब गांव के बाहर जानवरों के बाड़े में 20 वर्षीय युवक ने अंगोछे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इधर घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और युवक की पहचान गांव के यदुनाथ सिंह यादव के पुत्र राहुल यादव के रूप में की। 

3 फरवरी को थी बहन की शादी 
मृतक के पिता यदुनाथ ने बताया कि उनका पुत्र जयपुर में प्राइवेट नौकरी करता था। शनिवार शाम को वह घर वापस आया और घर में बैग रखकर अपने दोस्तों के साथ गांव में घूमने चला गया। राहुल की छोटी बहन राधा की शादी 3 फरवरी को होनी है और रविवार को लगन और टीका जाना था। देर रात तक जब राहुल घर वापस नहीं आया तो परिजनों को उसकी चिंता हुई लेकिन काफी दिन बाद गांव आने पर दोस्तों के साथ रहने के चलते गांव और पारिवारिजनों ने खोजबीन में थोड़ी देर कर दी।

यह भी पढ़ें : Indigo की फ्लाइट में बम! 237 यात्रियों की थमी सांसे.... टॉयलेट में मिला एक ऐसा टुकड़ा कि विमान की करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग                                ‌‌ ‌   ‌‌

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 
इधर राहुल की मौत से खुशियों भरे घर में पल भर में मातम पसर गया। माता-पिता सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। उधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी रामदवन मौर्य, थाना प्रभारी विक्रम सिंह, हलका इंचार्ज कोमल चौधरी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने विक्रम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टियां मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।    

यह भी पढ़ें : सस्पेंड PCS अलंकार अग्निहोत्री का खुला ऐलान! इस दिन करेंगे देशव्यापी आंदोलन, सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम.... जानें पूरा मामला     

वाराणसी : बरेली के नगर मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने के बाद सुर्खियों में आए 2019 बैच के प्रांतीय प्रशासनिक सेवा (पीसीएस) अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने रविवार को घोषणा की कि यदि केंद्र सरकार अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम वापस नहीं लेती है तो वह सात फरवरी से दिल्ली में सवर्ण समाज के संगठनों के साथ आंदोलन करेंगे.... पढ़ें पूरी खबर ... 
                      ‌‌ ‌   ‌‌


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static