प्रेम विवाह के दो साल बाद साली को भगा ले गया जीजा, पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप

punjabkesari.in Friday, Nov 18, 2022 - 10:55 PM (IST)

बरेली कैंटः थाना क्षेत्र के कांधरपुर मझरा बरकली गंज की रहने वाली गीता ने बताया उसने करीब 8 साल पहले टिंकू से प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति आए दिन उसके साथ गाली गलौच व मारपीट करने लगा। शादी के दो साल बाद पता चला कि उसके पति के संबन्ध उसकी तहेरी बहन से हैं। विरोध करने पर टिंकू महिला को मारता पीटता था। कुछ 'दिन बाद वह साली को भगा ले गया।

बताया जाता है कि इसका पता चलने साले ने जीजा के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट लिखा दी। एक सप्ताह बाद घर लौटने पर पुलिस ने टिंकू को अपहरण के मामले में जेल भेज दिया। इस बीच साली की शादी कहीं और कर दी। गीता के मुताबिक करीब 6 माह बाद जब टिंकू जेल से छूटा। लेकिन उसने साली से बात करना बंद नहीं किया। विरोध करने पर वह मारता पीटता। खाना खर्चा भी नहीं देता। इतना ही नहीं उसने पत्नी को साथ रखने से मना करा दिया।

आरोप है कि बुधवार रात करीब 9 बजे गीता को उसके पति व सास ने पीटकर घर से निकाल दिया। इस दौरान उसको काफी चोटें आई। गीता की तहरीर पर पुलिस ने टिंकू व उसकी मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static