देवर ने भाभी पर डाली बुरी नजर: भाई के विदेश जाने के बाद शारीरिक संबंध के लिए बनाया दबाव, बात न मानने पर की शर्मनाक करतूत

punjabkesari.in Wednesday, Sep 20, 2023 - 11:40 AM (IST)

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक महिला अपने ससुराल के बाहर बैठकर धरना दे रही है। महिला का आरोप है  कि पति के विदेश जाने के बाद उसके ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल देते है। इतना ही नहीं महिला ने अपने देवर पर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि ससुराल पक्ष घर में ताला लगाकर फरार हो गया है।

PunjabKesari

शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर देवर ने की शर्मनाक करतूत
जानकारी के मुताबिक, हरदोई के बेनीगंज निवासी एक महिला की शादी शाहजहांपुर जिले में चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मद जई में रहने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी के करीब एक महीने के बाद महिला का पति ओमान में नौकरी करने चला गया। इसके बाद ससुराल वालों ने उसका शोषण करना शुरू कर दिया। वहीं, जब महिला ने विरोध किया तो उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित महिला ने अपने देवर पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि जब उसने ऐसा करने से मना किया तो देवर ने उसके नंबर को कॉल गर्ल का बताकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद रोज अनजान लोगों के फोन आने लग गए।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें....
- महज 3100 रुपए का कर्ज नहीं चुका पा रहा था लहसुन विक्रेता, दबंग ने पहले किया नंगा फिर जमकर की पिटाई


ससुरालियों के घर बाहर धरने पर बैठी पीड़ित महिला
इसी से परेशान होकर अब महिला अपने बच्चे के साथ ससुराल वालों के घर के बाहर धरना पर बैठ गई है। महिला का कहना है कि जब तक उसे न्याय नहीं मिलेगा वह धरने से नहीं उठेगी। फिलहाल महिला के ससुराल वाले फरार बताए जा रहे है। उनके घर के बाहर ताला लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि अभी तक महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की है। वहीं, पीड़ित महिला के भाई ने कहा कि वह पुलिस के पास इसलिए नहीं जा रहे है ताकि मामला बातचीत से हल हो  जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News

static