Bollywood में शोक की लहर! इंडस्ट्री ने एक मशहूर शख्सियत को खोया...  करीबी के निधन से बुरी तरह टूटे स्टार्स, भावुक पोस्ट में दी श्रद्धांजलि

punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 01:02 PM (IST)

UP Desk : फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर हेयरस्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोज़ो के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। कई बड़े सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए अपनी भावनाएं साझा की हैं।

बॉलीवुड सितारों में शोक 
मार्से पेड्रोज़ो इंडस्ट्री के जाने-माने हेयरस्टाइलिस्ट थे और उन्होंने कई बॉलीवुड कलाकारों के साथ काम किया था। उनके निधन की खबर सामने आते ही Janhvi Kapoor, Varun Dhawan, Nora Fatehi और Tara Sutaria समेत कई सितारों ने गहरा दुख व्यक्त किया।

जान्हवी कपूर ने किया भावुक पोस्ट
जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर मार्से के साथ बिताए पलों को याद करते हुए एक भावुक नोट साझा किया। उन्होंने लिखा कि मार्से सिर्फ उनकी टीम का हिस्सा नहीं थे, बल्कि उनके लिए एक “सुरक्षित ठिकाना” थे। जान्हवी ने कहा कि उनके साथ काम करना हमेशा खास रहा और वह उनकी कमी को कभी पूरा नहीं कर पाएंगी।

इन स्टार्स ने भी दी श्रद्धांजलि 
वहीं वरुण धवन ने उन्हें “प्यारी और नेक रूह” बताते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि हाल ही में साथ काम करने की यादें अभी भी ताजा हैं और इस खबर पर विश्वास करना मुश्किल है। नोरा फतेही और तारा सुतारिया ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर मार्से को याद किया और उनके साथ बिताए अनुभवों को साझा किया।

फिलहाल मार्से पेड्रोज़ो के निधन के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। उनके अचानक चले जाने से फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है और उनके सहयोगी उन्हें एक प्रतिभाशाली और सकारात्मक व्यक्तित्व के रूप में याद कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static