मिर्जापुर: जमीनी विवाद में कुल्हाड़ी से काटकर बुजुर्ग की निर्मम हत्या
punjabkesari.in Friday, Jul 09, 2021 - 05:07 PM (IST)

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के कछवा क्षेत्र जमीनी विवाद के चलते कुछ लोगों ने कुल्हाड़ी एवं लाठी डंडे से हमला कर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गयी। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि कछवा थाना इलाके में बिदापुर गांव निवासी चुन्नी लाल यादव और उसी गांव के मूलचन्द यादव के परिवार के बीच जमीन संबंधी विवाद चल रहा था।
उन्होंने बताया कि आज सुबह 60 वर्षीय चुन्नी लाल यादव आज सुबह खेत की ओर जा रहे थे। उसी दौरान मूलचंद यादव पक्ष के लोगों ने उसपर कुल्हाड़ी एवं लाठी डंडे से वार कर दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गयी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना की जांच की जा रही है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

PM नरेंद्र मोदी ने अमेरिका को 246वें स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई

अमेरिका में मनाया जा रहा 246वां स्वतंत्रता दिवस, राष्ट्रपति बाइडेन का राष्ट्र के नाम संदेश

दिल्ली की पानी की मांग को पूरा करने पर उपराज्यपाल ने जनता से राय मांगी

पटना के पारस हॉस्पिटल में भर्ती हुए लालू प्रसाद यादव, सीढ़ियों से गिरने के कारण कंधे में लगी थी चोट