हैवानियत: मां ने 3 साल की मासूम का कुल्हाड़ी से अलग किया सिर; पूजा स्थल के पास मिली खून से लथपथ लाश

punjabkesari.in Thursday, Feb 26, 2026 - 10:28 AM (IST)

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने ममता और इंसानियत दोनों को शर्मसार कर दिया है। पिपराइच थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नवविवाहित महिला ने अपनी ही 3 साल की सौतेली बेटी की कुल्हाड़ी से गला काटकर नृशंस हत्या कर दी। हत्या इतनी बेरहमी से की गई कि मासूम का सिर धड़ से अलग हो गया। पुलिस इस मामले में तंत्र-मंत्र के एंगल से भी जांच कर रही है।

मां की ममता के लिए की थी शादी, वही बन गई काल
पिपराइच के इमलिया उर्फ विजहरा गांव के रहने वाले त्रिवेणी मौर्य की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी। अपनी 3 साल की बेटी आदित्या उर्फ लाडो के पालन-पोषण के लिए त्रिवेणी ने इसी साल जनवरी में पूजा मौर्य नाम की महिला से दूसरी शादी की थी। उसे उम्मीद थी कि पूजा उसकी बेटी को मां का प्यार देगी, लेकिन शादी के महज दो महीने के भीतर ही पूजा मासूम के लिए यमराज बन गई।

आधी रात को भाग रही थी आरोपी, पिता ने पकड़ा
त्रिवेणी मौर्य के अनुसार, मंगलवार की रात करीब 11 से 12 बजे के बीच उसने पूजा को संदिग्ध हालत में घर से बाहर निकलते देखा। पूजा आमतौर पर शाम के बाद कमरे से बाहर नहीं निकलती थी। जब त्रिवेणी ने उसका पीछा किया, तो वह भागने लगी। त्रिवेणी के शोर मचाने पर ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़ लिया गया। जब त्रिवेणी वापस घर के अंदर कमरे में पहुंचा, तो वहां का मंजर देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। बिस्तर के पास उसकी नन्ही बेटी की बिना सिर वाली लाश खून से लथपथ पड़ी थी।

पूजा स्थल के पास हत्या, तंत्र-मंत्र का शक
घटनास्थल पर जिस कमरे में मासूम की हत्या की गई, वहां डबल बेड के ठीक बगल में भगवान की तस्वीरें लगी थीं और एक पूजा स्थल बना हुआ था। कमरे की स्थिति और हत्या के तरीके को देखते हुए पुलिस को गहरा शक है कि यह मामला जादू-टोना या तंत्र-मंत्र से जुड़ा हो सकता है।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
सूचना मिलते ही पिपराइच पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी महिला पूजा मौर्य को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी (आला कत्ल) भी बरामद कर ली है। चौरीचौरा के सीओ रत्नेश्वर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है। 3 साल की बच्ची की धारदार हथियार से हत्या की गई है। केस दर्ज कर लिया गया है और हत्या की असल वजह का पता लगाया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static