छुट्टी पर आए BSF जवान की गोली मारकर हत्या, घर में खून से लथपथ पड़ा मिला शव

punjabkesari.in Sunday, Mar 29, 2026 - 12:57 PM (IST)

मेरठ: उत्तर प्रदेश में मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को सीमा सुरक्षा बल (BSF) का एक जवान अपने घर पर मृत अवस्था में पाया गया। पुलिस के अनुसार, मृतक के शरीर पर गोली लगने का निशान है। धनपुर गांव में घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। 

BSF में कांस्टेबल के पद पर तैनात था मृतक 
इंचौली थाना प्रभारी बजरंग प्रसाद ने बताया कि मृतक की पहचान नैन सिंह (35) के रूप में हुई है, जो धनपुर गांव का निवासी था। वह बीएसएफ में कांस्टेबल के पद पर तैनात था और इन दिनों छुट्टी पर घर आया हुआ था। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमलावर की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

शादी में शामिल होने पहुंचा था मृतक BSF जवान
पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि सिंह की तैनाती पश्चिम बंगाल में थी और वह छह मार्च को अपने घर आया था। नैन सिंह अपने चाचा कमल सिंह के बेटे सूरज की शादी में शामिल होने के लिए गांव आए थे। मृतक के पिता ने बताया कि शनिवार सुबह पत्नी व बेटे जोनी के साथ सरसाें की कटाई के लिए खेत में चले गए। दोपहर करीब दो बजे तक नैन सिंह बेडरूम से बाहर नहीं आए। तब छोटे भाई प्रदीप कुमार की पत्नी पिंकी उन्हें उठाने बेडरूम में चली गई। वहां देखा कि नैन सिंह कनपटी पर गोली है। खून से लथपथ शव बेड पर पड़ा हुआ था। देखकर चीख-पुकार मच गई। फिलहाल, पुलिस इस मामले में हर पहलू पर जांच कर रही है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static