Bulandshahr: तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया था पिंजरा, मगर मुर्गे की लालच में फंस गया इंसान
punjabkesari.in Saturday, Feb 25, 2023 - 01:25 AM (IST)

बुलंदशहर: लालच अच्छे-अच्छों को मजा चखा देती है, तभी तो बड़े-बुजुर्ग कहते आए हैं कि लालच बुरी बला है। वैसे कुछ लोग जब तक भुगत नहीं लेते, तब तक उन्हें अकल नहीं आती। ताजा मामला उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बुलंदशहर (Buandshahr) जिले के औरंगाबाद क्षेत्र से सामने आया है। जहां तेंदुए (Leopard) के लिए बिछाए गये जाल (पिजंरे) में मुर्गे का लालची एक इंसान फंस गया। घटना की सूचना जंगल की आग की तरह क्षेत्र में फैल गयी। कुछ शरारती युवकों ने पिजंरे में फंसे व्यक्ति का वीडियो वायरल कर दिया जिसकी चर्चा आज सारा दिन होती रही।
य़ह भी पढ़ें- सैफई के स्विमिंग पूल पर अखिलेश ने योगी को घेरा, कहा- पानी नहीं दे सकते तो एडमिशन ही क्यों ले रहे?
दरअसल, गांव बसेंदुआ में पिछले कुछ दिनो से तेंदुये को देखे जाने से दहशत व्याप्त थी। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिये पिंजड़ा लगा कर उसमें एक जिंदा मुर्गा छोड़ दिया।पिंजड़े में मुर्गे को देख एक युवक अपना भोजन बनाने की लालसा में पिंजड़े में बंद हो गया जिसे बाद में वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आज़ाद किया।