मेहंदी लगाने वाले संग भागी नौ बच्चों की मां, बेटे की उम्र के युवक से हुआ प्यार ; महिला ने की हदें पार, पति ने घर में ही आपत्तिजनक हालत में पकड़ा
punjabkesari.in Saturday, May 03, 2025 - 05:28 PM (IST)

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नौ बच्चों की मां अपने बेटे से भी कम उम्र के आशिक के साथ फरार हो गई। हैरत की बात यह है कि प्रेमी के साथ जाने वाली महिला के दो बेटों और एक बेटी की शादी भी हो चुकी है। एक बेटे के दो बच्चे भी हैं। बता दें कि महिला के प्रेमी की भी शादी तय हो चुकी है और छह मई को उसकी बरात जानी है।
मेहंदी लगाने वाले के साथ फरार हुई महिला
पूरा मामला शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र का है। यहां पांच दिन पहले एक नौ बच्चों की मां मेहंदी लगाने वाले के साथ फरार हो गई। किसी तरह महिला और उसके प्रेमी को बुलाकर पति और बेटे उन्हें थाने लेकर पहुंचे, लेकिन महिला प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी हुई है।
दो साल पहले शुरू हुआ था प्रेम प्रसंग
महिला का प्रेमी पड़ोस के एक गांव में रहता है। 22 वर्षीय युवक मेहंदी लगाने का काम करता है। मेहंदी लगाने के लिए यह युवक महिला के गांव में आता जाता था। करीब दो साल पहले मेहंदी लगवाने के दौरान महिला से युवक की दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे युवक का महिला के घर पर आना जाना बढ़ने लगा।
पति ने घर में ही आपत्तिजनक हालत में पकड़ा
महिला का पति ईंट भट्ठे पर काम करता है। पति ने बताया कि उसने और उसकी बहू ने युवक और महिला को कई बार घर में ही आपत्तिजनक हालत में देखा है। इस कारण उसके परिवार की बदनामी होने लगी। उसके और बेटे द्वारा सख्ती करने पर 29 अप्रैल को महिला अपने दो छोटे बच्चों को साथ लेकर युवक के साथ चली गई।