बुलंदशहरः अज्ञात बदमाशों ने किसान की गोली मारकर की हत्या, फरार
punjabkesari.in Wednesday, Jul 15, 2020 - 04:40 PM (IST)
बुलंदशहरः कानपुर कांड के बाद से ही उत्तर प्रदेश पुलिस दबंगों व बदमाशों को लेकर और भी सख्त हो गई है। इसके बावजूद बदमाश प्रदेश में बेखौफ हो गए हैं और आए दिन लूटपाट और हत्या जैसी वारदातों को बड़ी ही आसानी के साथ अंजाम दे रहे हैं। बुलंदशहर में अज्ञात बदमाशों ने किसान की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए।
बता दें कि मामला बुलंदशहर के डिबाई कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगापुर का है। जहां किसान शिवपाल की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी ।दरअसल शिवपाल कल रात खेत पर अपने घर से गए थे। मगर रात को घर नहीं पहुंचे, सुबह धान के खेत में शिवपाल का शव मिला तो इलाके में सनसनी फैल गई।
वहीं मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है। हालांकि शिवपाल की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा है ।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
UP कॉलेज हत्याकांड: शर्ट की बांह मोड़ने पर छात्र को सरेआम मारी गोलियां, आरोपी मंजीत का खूनी कबूलनामा

