गोरखपुर में तोड़ी जा रही 4 मंजिला मस्जिद, प्रशासन ने 15 दिन में हटाने का दिया था निर्देश

punjabkesari.in Saturday, Mar 01, 2025 - 01:36 PM (IST)

गोरखपुर:  उत्तर प्रदेश में प्रशासन की नजर इन दिनों अवैध मस्जिदों पर टिकी हुई है, कुशीनगर में मदनी मस्जिद पर बुलडोजर चल गया तो वहीं, मेरठ में 85 साल पुरानी जहांगीर खां मस्जिद को बीते दिनों पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में एनसीआरटीसी द्वारा हटा दिया गया। अब गोरखपुर में भी एक मस्जिद को जीडीए ने 15 दिन में खुद तोड़ने का अल्टीमेटम दे दिया था अब उसे भी तोड़ा जा रहा है। आपको बता दें कि लोग खुद ही उसे तोड़ रहे हैं। 


दरअसल, गोरखपुर के घोष कंपनी चौराहे के पास नगर निगम की 47 डिसमिल भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था। बीते 7 माह पहले नगर निगम टीम ने बोलडोजर के माध्यम से इस पूरे अवैध कब्जे को खाली कराया था। अब यह जल्द ही मल्टीलेबल काम्प्लेक्स बनाया जाएगा। लेकिन इसी जमीन के 520 स्क्वायर फीट में तीन मंजिला मस्जिद का निर्माण हुआ है।

आपको बता दें की बिना स्वीकृत मानचित्र यहा तीन मंजिला मस्जिद का निर्माण हुआ है। जिसको गिराने के लिए जीडीए द्वारा एक नोटिस जारी किया था। 15 फरवरी को मस्जिद के दिवंगत मुतवल्ली के बेटे शुऐब अहमद को नोटिस देकर 15 दिन में खुद ही निर्माण हटाने को कहा गया था और कहा गया था कि अगर ये खुद से निर्माण को नहीं हटाएंगे तो जीडीए खुद इसे ध्वस्त कराएगा और इसका खर्च इसके निर्माणकर्ता से वसूलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Related News

static