प्रधान के गुर्गों ने दिनदहाड़े ग्राम पंचायत अधिकारी को मारी गोली, मूकर्दशक बनी रही पुलिस

punjabkesari.in Sunday, Dec 27, 2020 - 05:59 PM (IST)

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पंचायत चुनाव से पहले वर्चस्व को लेकर छिड़ी जंग ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस संघर्ष में दबंग ग्राम प्रधान के गुर्गो ने ग्राम पंचायत अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि पुलिस के सामने दबंगों ने गोली मार कर मौके से फरार हो गये। वहीं पुलिस मूकर्दशक बन कर देखती रही। वहीं इस घटना चार  लोग घायल बताए जा रहे है। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
PunjabKesari
बता दें कि मामला जनपद मुजफ्फरनगर के थानाधिकारी क्षेत्र के गांव दूधाधारी का है। जहां आज सुबह गांव में नाली को लेकर विवाद हो गया।  विवाद में प्रधान पक्ष ने दूसरे पक्ष के साथ मारपीट और फायरिंग कर दी। पीड़ित पक्ष ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद टितावि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई लेकिन दबंग प्रधान और उसके साथियों ने पुलिस के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए एक युवक की हत्या कर दी।
PunjabKesari
मृतक के चाचा के मुताबिक 22 वर्षीय अर्जुन ग्राम पंचायत अधिकारी की पोस्ट पर सदर ब्लॉक में तैनात था। रविवार के चलते अर्जुन छुट्टी पर अपने गांव आया हुआ था आज सुबह जब मृतक अर्जुन अपने परिवार के के साथ घर में बैठा हुआ था। इसी दौरान  ग्राम प्रधान विनोद और ग्राम पंचायत सदस्य ने हथियारों से लैस होकर उसके परिवार पर हमला बोल दिया। झगड़े की सूचना पर किताबी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन दबंग प्रधान और उसके साथियों ने पुलिस की मौजूदगी में ग्राम पंचायत अधिकारी अर्जुन की गोलियों से भून कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर हत्यारे मौके से फरार हो गए।
PunjabKesari
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि ग्राम प्रधान विनोद दबंग किस्म का व्यक्ति है और एक बलात्कार के मामले में जेल भी काट चुका है। इस घटना के बाद जिला हॉस्पिटल पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने जल्दी ही आरोपियों की गिरफ्तारी करने का आदेश दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramkesh

Recommended News

Related News

static