उपचुनाव : खतौली सीट पर आज चुनाव प्रचार करेंगे ब्रजेश पाठक, सभी सीटों को जीतने के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति

punjabkesari.in Thursday, Nov 17, 2022 - 12:40 PM (IST)

लखनऊ (अश्वनी सिंह) : इस वक्त उत्तर प्रदेश में उपचुनावों की धूम है। मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव के निधन तो खतौली और रामपुर में विधायकों की सदस्यता जाने के बाद उपचुनाव हो रहे है। इस चुनाव में उत्तर प्रदेश की दो प्रमुख पार्टियां किसी भी हाल में सारी सीटें जीतना चाहती है। इसके मद्देनजर जहां कल मैनपुरी में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पहुंचे थे। वहीं आज खतौली सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पहुंच रहे है। इसके साथ ही भाजपा ने इन सीटों को जीतने के लिए रणनीति तैयार करने के साथ ही योगी कैबिनेट के मंत्रियों की ड्यूटी लगाई है। 

PunjabKesari

ब्रजेश पाठक आज खतौली में

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज मुजफ्फरनगर के दौरे पर है। वह यहां भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के साथ ही चुनाव जीतने की रणनीति पर भी चर्चा करेंगे। वो यहां पर भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। आपको बता दे कि ये सीट भाजपा विधायक विक्रम सैनी को कोर्ट से 2 साल की सजा होने पर रिक्त हो गई है। भाजपा ने इस सीट पर भाजपा विधायक के पत्नी को अपना उम्मीदवार बनाया है।   

PunjabKesari

ब्राह्मणों को रिझाने के लिए पाठक का दौरा

चुनाव में सियासी दल जातीय समीकरण अपने हक में बैठाने को आतुर है। भाजपा भी किसी से पीछे नहीं दिखती। शायद इसलिए ही खतौली सीट से प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के नामांकन के दौरान उनकी डिप्टी सीएम की मौजूदगी का अहसास कराना जरूरी समझा गया। खतौली सीट को ओबीसी बाहुल्य माना जाता है। लेकिन प्रतिद्वंदी रालाेद ने भी ओबीसी गुर्जर चेहरा मैदान में उतारा है। जबकि भाजपा प्रत्याशी भी अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित हैं। इस संतुलन के बीच ही पलड़ा भारी करने के लिए ही भाजपा ने डिप्टी सीएम को नामांकन के समय बुलाया है। निश्चित तौर से डिप्टी सीएम की उपस्थिति दर्शाकर भाजपा ब्राह्मण समाज को अपने प्रत्याशी की और आकर्षित करने का प्रयास करेगी।

PunjabKesari

भाजपा ने तय की रणनीति
भाजपा ने इन मैनपुरी, रामपुर व खतौली तीनों सीटों को जीतने के लिए रणनीति बनाई है। उपचुनाव में बूथ प्रबंधन की जिम्मेदारी वरिष्ठ पदाधिकारी को दी गई है। इसके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी सीटों पर प्रचार करने के लिए जाएंगे। इसके अलावा यूपी से आने वाले सभी केंद्रीय मंत्रियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। जहां अजीत पाल, राकेश सचान, असीम अरुण, प्रतिभा शुक्ला, जयवीर सिंह, संदीप सिंह को मैनपुरी की जिम्मेदारी मिली है। वहीं कपिल देव अग्रवाल, नरेंद्र कश्यप, जसवंत, दिनेश खटीक, गुलाब देवी को खतौली की सीट बचाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही आजम खान के लिए अस्तित्व की लड़ाई बन चुकी रामपुर की सीट को जीतने के लिए भाजपा ने बलदेव औलख, जितिन प्रसाद,सुरेश खन्ना, धर्मपाल सिंह को जिम्मेदारी दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prashant Tiwari

Recommended News

Related News

static