CAA protest: धारा 144 के बावजूद लखनऊ में प्रदर्शन कर रही 125 महिलाओं पर केस दर्ज

punjabkesari.in Friday, Jan 24, 2020 - 10:57 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नागरिकता संशोधित कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन कर रही करीब 125 महिलाओं पर धारा 144 के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी कि गोमतीनगर के उजरियांव इलाके में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में 5 नामजद तथा 120 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ बुधवार को केस दर्ज किया गया है।

बता दें कि राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर घंटाघर में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और NRC के खिलाफ महिलाएं पिछले 7 दिनों से प्रदर्शन कर रही हैं। प्रदर्शन की सबसे खास बात ये रही कि प्रदर्शन में सिर्फ मुस्लिम महिलाएं ही नहीं हैं बल्कि समाज के तमाम दूसरे धर्मों की महिलाएं भी इस प्रदर्शन में जुट रही हैं। इसीबीच यहां करीब 413 मुस्लिम महिलाओं ने रोजा रखा तो सैंकड़ों हिंदू बहनों ने यहां यज्ञ भी किया।

महिलाओं ने लगाया ये आरोप
वहीं प्रदर्शन कर रही सुमैया राना कहती हैं कि योगी सरकार को ये लगता है कि इस कानून से सिर्फ मुसलमानों को दिक्कत है तो योगी जी को यहां आकर देखना चाहिये कि कितनी बड़ी तादाद में यहां दूसरे धर्मों की महिलाएं भी शामिल हैं। सरकार ने हम लोगों के खिलाफ मुकदमें कराकर हमें और मजबूत कर दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static