यूपी विधानसभा चुनाव: निर्वाचन आयोग ने तारीखों का किया ऐलान,10 फरवरी से पहला चरण होगा शुरु... 7 चरणों में होगा चुनाव

punjabkesari.in Saturday, Jan 08, 2022 - 05:47 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख का आखिरकार निर्वाचन आयोग ने ऐलान कर दिया है। बड़ी जानकारी देते हुए CEC चंद्रा ने बताया कि यूपी में 7 चरणों में चुनाव प्रक्रिया होगी। 10 फरवरी पहला चरण, 14 फरवरी दूसरा चरण,  20 फरवरी तीसरा चरण, 23 फरवरी चौथा चरण, 27 फरवरी पांचवां चरण, 03 फरवरी छठा चरण और 07 मार्च सातवां चरण संपन्न होगा। वहीं, 10 मार्च को मतगणना की जाएगी।

 

इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना में चुनाव चौनोतीपूर्ण है, लेकिन चुनाव कराना हमारा कर्तव्य है । 80 साल के ऊपर के लोगों के लिए पोस्टल बैल्ट का इंतजाम किया गया है और कोरोना प्रभावितों के लिए भी पोस्टल बैलेट की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही  पोलिंग बूथों की संख्या भी बढ़ाई गई है। चंद्रा ने बताया कि महिला वोटर्स की संख्या में इजाफा हुआ है। दिव्यांगों के लिए भी पोस्टल बैलेट की व्यवस्था की गई है।उम्मीदवारों को आपराधिक जानकारी देना जरूरी है।  

Live Update:- 
PunjabKesari
चुनाव के लिए खर्च की सीमा बढ़ाई गई, यूपी में 40 लाख खर्च कर सकेंगे उम्मीदवार।
- यूपी में चुनाव आचार संहिता आज से लागू।
- बूथों पर मास्क, सैनिटाइजर होगा।
- मतदान कर्मी डबल वैक्सीनेटेड हो और कोवड गाइडलाइंस के दायरे में चुनाव होंगे।
- गैरकानूनी पैसै और शराब पर होगी कड़ी नजर 
-15 जनवरी तक रैलियों पर लगी रोक
- वोटिंग का समय 1 घंटा बढ़ाया गया है।

2017 के विधानसभा चुनाव पर एक नजर
एक नजर 2017 में हुए यूपी विधानसभा चुनाव पर डालते हैं। तब 17वीं विधानसभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। वहीं सपा और कांग्रेस का गठबंधन पूरी तरह से फेल हो गया था। NDA गठबंधन बीजेपी प्लस को कुल 325 सीटें हासिल हुई तो वहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन को 54 सीटें पर संतोष करना पड़ा। इसके साथ ही बसपा को 19 सीटें मिली।
PunjabKesari
UP में इतने मतदाता करेंगे मत का प्रयोग
विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में 52 लाख 80 हजार 882 नए मतदाता जोड़े गए हैं। इसमें परुषों की संख्या 28 लाख 86 हजार 988 है, जबकि महिलाओं की संख्या 23 लाख 92 हजार 258 है। तृतीय लिंग के 1636 मतदाता जोड़े गए हैं। इसमें 18 से 19 साल के युवा मतदाताओं की संख्या 14 लाख 66 हजार 470 नाम जोड़े गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static