स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रोशनियों से सजी राजधानी लखनऊ, देखिए खूबसूरत तस्वीरें

punjabkesari.in Thursday, Aug 15, 2024 - 01:16 PM (IST)

Independence Day 2024: आज देशभर में स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में भी स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराकर सलामी दी जा रही है और बलिदानियों को याद किया जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में ध्वजारोहण किया है। राजधानी लखनऊ स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रोशनी से सजाई गई थी। पूरा शहर रंग बिरंगी रोशनियों से नहाया हुआ था। देखें खूबसूरत तस्वीरें...

PunjabKesari
बता दें कि स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ में लोकभवन, विधानभवन और शहर के प्रमुख मार्गों को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया है। लोकभवन को खास तरह से सजाया गया है। इसके सामने स्थित विधान भवन को भी तिरंगे के रंग में रंगा गया है।

PunjabKesari
प्रदेश में 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर शहर में अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। लखनऊ में हर सरकारी इमारत रोशनी से जगमग कर रही है।

PunjabKesari
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज विधानभवन के सामने तिरंगा फहराया है। कल से ही विधानभवन पर इस कार्यक्रम की तैयारियां हो गई थी। पूर्व संध्या पर विधानभवन रोशनी से सजा हुआ था। मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण किया। साथ ही सीएम योगी ने सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।

PunjabKesari
लखनऊ का लोहिया पथ...। जिसे तिरंगे की रोशनी से जगमग किया गया है। लखनऊ के नगर निगम की इमारत। पूरा शहर आजादी के रंग में रंगा नजर आ रहा है। शहर की हर पुरानी और सरकारी इमारत को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static