अनियंत्रित होकर यमुना नदी में गिरी कार, अपहृत किशोरी समेत 3 की दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Wednesday, Jan 27, 2021 - 09:57 AM (IST)

औरैया: उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के सिंडौस गांव से किशोरी का अपहरण कर भाग रहे युवकों की कार औरैया जिले के अयाना क्षेत्र में यमुना नदी पर बने पैंटून पुल से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। इस हादसे में अपहृत किशोरी के अलावा 2 कथित अपहरणकर्ताओं की भी मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इटावा जिले के सिंडौस गांव निवासी दुर्योधन सिंह की 13 वर्षीय पुत्री सोनम पास के ही गांव चूरेपुरा में भागवत कथा सुनने गई थी जहां से कार सवार पवन उर्फ लाली परिहार निवासी नीवरी, उत्पल पांडेय व ईश बाजपेई व सौरभ सेंगर निवासी सत्तेश्वर एवं विवेक तिवारी उर्फ छुनमुन निवासी करियावली ने उसका अपहरण कर लिया।

बताया जा रहा है कि पुत्री के अपहरण होने की जानकारी मिलते ही दुर्योधन ने परिजनों की मदद से उसे ढ़ूढने का प्रयास किया। इस बीच करियावली निवासी युवक छुनमुन ने उन्हें फोन भी किया। देर शाम सूचना मिली कि एक वैगनआर बमाइन गांव के पास यमुना नदी पर बने पैंटून पुल से निकल रही थी जो अनियंत्रित होकर अचानक नीचे गिर गई। जिससे उसमें सवार पीयूष बाजपेई, उत्पल पांडेय, छब्बन पांडेय निवासीगण सत्तेश्वर औरैया एवं स्थानीय निवासी राहुल सेंगर व सोनम उर्फ जूही निवासी सिंडौस नदी में डूब गए।

कार को नदी में गिरता देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को देने के साथ कुछ लोगों ने डूबे लोगों की मदद के लिए नदी में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने यमुना में डूबे पवन, ईशू बाजपेई व सोनम को गंभीरावस्था में बाहर निकाल लिया और उन्हें पुलिस की मदद से तत्काल सैंफई के लिए भेज दिया गया जहां रास्ते में सोनम की मौत हो गई।

इसके बाद में गोताखोरों ने उत्पल पांडेय (22) व सौरभ सेंगर (28) के शवों को भी यमुना से निकाल लिया। मौके पर पुलिस तीनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमाटर्म कराए जाने के लिए भेजने की तैयारी में जुटी थी। वहीं अपहृत किशोरी के परिजनों द्वारा अभी तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। वैगनआर कार औरैया निवासी उत्पल पांडेय की बताई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static