UP में दर्दनाक हादसा: 2 महीने की मासूम को बस ने रौंदा, शव पॉलीथीन में ले गए, मां-चाची की भी कुचलकर मौत; एक ही बाइक पर सवार थे 5 लोग

punjabkesari.in Sunday, Jun 07, 2026 - 04:45 PM (IST)

गाजीपुर : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सैदपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को बस की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार एक बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शरीफपुर गांव के पास बने रेलवे अंडरपास में एक निजी बस ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि घटना में मोटरसाइकिल पर सवार काजल गिरि (23), उसकी भाभी रितु देवी (25) और दो महीने की बेटी सेजल की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। 

सूत्रों के मुकाबिक, घटना में मोटरसाइकिल चालक प्रतीक गिरि और उसकी बेटी श्रेया (दो) घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सैदपुर स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी प्रतीक मोटरसाइकिल पर पत्नी, भाभी और दो बच्चियों को बैठाकर बहरियाबाद से सैदपुर की ओर जा रहा था। उन्होंने बताया कि बस चालक को गिरफ्तार कर उसका वाहन जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें : पत्नी और बेटे की कब्रों के बीच मिला कैंसर पीड़ित का शव, दोनों की मजार पर था एक-एक हाथ... 11 दिन में तीसरी मौत 

Mahoba News: महोबा जिले में एक हृदयविदारक घटना में कब्रिस्तान गए एक कैंसर पीड़ित व्यक्ति का शव अपनी पत्नी और छोटे बेटे के कब्रों के बीच पाया गया। अपने परिवार के इन दोनों सदस्यों की मौत के महज 11 दिन बाद मृत पाए गए इस शख्स का एक हाथ अपनी बीवी और दूसरा हाथ बेटे की कब्र पर था। चरखारी कस्बे के एक कब्रिस्तान में 40 वर्षीय सुबहान अहमद का शव शुक्रवार सुबह मिला।परिवार के सदस्यों के अनुसार उनका एक हाथ पत्नी की कब्र पर और दूसरा छह साल के बेटे की कब्र पर था और जिसने भी यह दृश्य देखा, उसकी आंखें भर आयीं ... पढ़ें पूरी खबर ... 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static