आजमगढ़ में श्रद्धा हत्याकांड जैसा केसः पूर्व प्रेमी ने प्रेमिका के आठ टुकड़े कर कुएं में फेंका, आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Nov 21, 2022 - 01:56 PM (IST)

Azamgarh: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से श्रद्धा हत्याकांड जैसी ही एक और वारदात सामने आई है। जिसमें एक पूर्व प्रेमी ने प्रेमिका के आठ टुकड़े कर उसे दर्दनाक मौत दे दी। जब इस घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस ने मामले में जांच कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने छानबीन करने के बाद इस हत्या का खुलासा किया है।

बता दें कि जिले से एक खौफनाक मर्डर की वारदात सामने आई है। जिसकी पुष्टि जिला एसपी अनुराग आर्य ने की है। मिली जानकारी के अनुसार इस सप्ताह की शुरुआत में एक कुएं में एक महिला का सिर कटा शव मिला था। बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड में 9 लोग शामिल थे, जिनमें से मुख्य आरोपी प्राइस यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस मामले में 8 अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है।

मृतका के साथ पहले रिलेशनशिप में था आरोपी
पुलिस से पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि, मृतक महिला के साथ पहले वह प्रेम संबंध में था, लेकिन महिला की शादी कहीं और हो गई थी। इसके बाद उसने महिला को मिलने के बहाने से बुलाया और उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव के आठ टुकड़े कर दिए।

आरोपी ने शव के 8 टुकड़े कर कुएं में फेंका
आजमगढ़ एसपी ने कहा कि प्राइस यादव विदेश में रह रहा था और इसी साल फरवरी में महिला की किसी और शख्स के साथ शादी हो गई। जब यादव भारत लौटा तो उसने महिला से मिलकर शादी तोड़ने के लिए मनाने की कोशिश की। जब वह इस बात के लिए नहीं मानी तो उसने 10 नवंबर को महिला को मंदिर जाने के बहाने बाहर बुलाया और खेत में गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने मृतका के शरीर के आठ टुकड़े कर दिए और उन्हें एक कुएं में फेंक दिया। उसने महिला के कपड़े भी कुएं में फेंके, लेकिन उसका सिर पास के तालाब में फेंक दिया।

स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना
पुलिस को इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने दी है। 15 नवंबर को जब कुछ लोगों ने जिले के पश्चिमी गांव के बाहर स्थित एक कुएं के अंदर शव देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद शव को बरामद किया और शिनाख्त करने पर महिला की पहचान हुई। पुलिस ने बताया कि यह शव अर्धनग्न अवस्था में पाया गया था, और दो से तीन दिन पुराना लग रहा था। वहीं, एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि, “मृतका के कपड़े और कुछ हथियार बरामद किए गए हैं।” आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static