UP में बदला मौसम का मिजाज, कई स्थानों पर गरज के साथ पड़ी बौछारें

punjabkesari.in Saturday, Mar 13, 2021 - 08:41 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ीं। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर धूल भरी हवायें भी चलीं।

इसके अनुसार राज्य की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि इलाहाबाद में 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने बताया कि फतेहगढ़ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां पारा 35.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। विभाग ने पूर्वानुमान में कहा है कि राज्य में अगले तीन दिन तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Related News

static