‘राजनीतिक इस्लाम ने सनातन आस्था पर किया सबसे बड़ा कुठाराघात, CM योगी का बयान

punjabkesari.in Wednesday, Oct 22, 2025 - 12:24 PM (IST)

लखनऊ: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राजनीतिक इस्लाम ने सनातन आस्था पर सबसे ज्यादा कुठाराघात किया है। उन्होंने बताया कि अक्सर भारत में ब्रिटिश और फ्रांसीसी उपनिवेशवाद के खिलाफ लड़ी गई लड़ाइयों की चर्चा होती है, लेकिन राजनीतिक इस्लाम की कहानी पर ध्यान कम दिया जाता है।

CM योगी ने कहा कि हमारे पूर्वज छत्रपति शिवाजी महाराज, गुरु गोविंद सिंह जी, महाराणा प्रताप और महाराणा सांगा जैसी वीर विभूतियों ने राजनीतिक इस्लाम के खिलाफ भी बड़ी लड़ाइयां लड़ी थीं। उन्होंने इन महान नायकों को राष्ट्र नायक के रूप में स्मरण करते हुए उनके योगदान को सम्मानित किया। साथ ही, उन्होंने चेतावनी दी कि राजनीतिक इस्लाम वर्तमान में छांगुर की तरह डेमोग्राफी बदलने और राष्ट्र को टुकड़े-टुकड़े करने की मंशा के साथ कार्य कर रहा है।

सीएम योगी ने इस विषय पर गंभीरता जताते हुए कहा कि इसे समझना और जागरूक रहना समय की मांग है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Related News

static