मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला का किया दर्शन-पूजन, मंदिर निर्माण कार्यों का लिया जायजा

punjabkesari.in Saturday, Aug 19, 2023 - 04:35 PM (IST)

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे और उन्होंने रामलला दरबार में पूजा-अर्चना की। यहां जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार मुख्‍यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि पहुंचकर पूजा-अर्चना की और देश-प्रदेशवासियों के कल्याण व सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति पर भी जानकारी ली। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मुख्यमंत्री को मंदिर निर्माण से जुड़ी जानकारी दी।
PunjabKesari
सीएम योगी आदित्यनाथ ठीक 11 बजे हेलीकॉप्टर से अयोध्या पहुंचे, जहां रामकथा पार्क हेलीपैड पर सीएम योगी हेलीकॉप्टर उतरा, इसके बाद वो यहां से सीधा श्री राम जन्मभूमि परिसर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने वहां भगवान राम की पूजा अर्चना की। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मुख्यमंत्री ईश्वर के आगे हाथ जोड़ते हुए आगे बढ़ते हैं और पूजा अर्चना करते हैं। इसके बाद वो रामलला की आरती भी उतारते हैं। इस दौरान वहां शंख ध्वनि बजती है। मंदिर के पुरारी उन्हें भगवा अंगवस्त्र पहनाते हैं। इस दौरान वहां श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के सचिव चंपत राय भी दिखाई देते हैं।
PunjabKesari
इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण के कार्यों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने करीब 45 मिनट तक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में अयोध्या के अधिकारियों के साथ सांसद और नगर निगम के महापौर उपस्थित रहे। योगी ने दीपोत्सव से पहले राम नगरी की बेहतर साफ-सफाई का निर्देश दिया है। करीब दो घंटे की अयोध्‍या यात्रा के बाद योगी लखनऊ के लिए प्रस्‍थान कर गए।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Related News

static