UP Board Result 2022 10th 12th: मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश, यहां जाने कब आएगा यूपी बोर्ड का परिणाम?

punjabkesari.in Wednesday, Jun 15, 2022 - 04:32 PM (IST)

लखनऊ: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट जून के तीसरे हफ्ते में जारी कर सकता है। सभी विद्यार्थी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहें है।  करीब 47 लाख से ज्यादा बच्चे अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम को लेकर अफसरों को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि परिणाम समय से जारी किए जाएं। मुख्यमंत्री बुधवार को अफसरों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा होगी। ऐसे में बोर्ड परीक्षाओंं का परिणाम समय से जारी कर दिया जाए।  बता दें कि बोर्ड परीक्षा के परिणाम को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर कोई तारीख नहीं बताई गई है।

यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज घोषित होने की उम्मीद जताई जा रही है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 1,27,586 विद्यार्थियों के भाग्य का फैसला इस परिणाम से होगा। परिणाम को www.upmsp.edu.in पर ऑनलाइन देखा जा सकेगा। इसे लेकर बोर्ड कार्यालय में चल रही तैयारियां आखिरी चरण में हैं।

UP Board Result 2022 : कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम?
सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
यहां होम पेज पर आपको 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
इस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण जैसे जन्मतिथि और रोल नंबर आदि दर्ज करना होगा।
इसके बाद आपका रिजल्ट सामने की स्क्रीन खुल जाएगा।
अब इसके बाद आप अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंट भी ले सकते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static