सहारनपुर में छेड़खानी को लेकर दो समुदाय के लोगों में झड़प, दो घायल
punjabkesari.in Friday, May 20, 2022 - 04:37 PM (IST)

सहारनपुर: जिले के देवबंद थाना क्षेत्र में युवती से छेड़खानी की घटना के बाद दो समुदायों के लोगों के बीच झड़प में दो व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात एक युवक ने युवती से छेड़छाड़ की जिसके बाद बाजार के लोग महिला के समर्थन में उतर आए। इस बीच युवक ने एक व्यापारी पर छड़ से हमला कर दिया।
पुलिस ने बताया कि कुछ ही देर में अलग-अलग समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठियों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों का एक-एक व्यक्ति घायल हो गया। इस घटना के विरोध में भाजपा नेता और हिंदू संगठनों से जुड़े लोग रात में ही धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूरज राय ने बताया कि बीती रात एक युवती बाजार से लौट रही थी कि तभी एक शातिर युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद कई दुकानदार युवती के समर्थन में आगे आ गये। राय ने बताया कि इसके बाद युवक ने एक व्यापारी पर हमला कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए।
राय ने बताया कि एक हिंदू संगठन की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें से चार लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Gupt Navratri 2022 में व्रत रखकर पूजा करें या नहीं, जानिए क्या कहते धार्मिक शास्त्र?

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को जलापूर्ति रहेगी प्रभावित

न्यायमूर्ति आलोक अराधे कर्नाटक उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

जैक्सन ने शपथ ली, अमेरिका के उच्चतम न्यायालय में पहली अश्वेत महिला न्यायाधीश बनीं