रामधारी सिंह दिनकर की 52वीं पुण्यतिथि पर CM Yogi ने किया नमन, कहा- आज से ''''रश्मिरथी'''' हीरक जयंती वर्ष पर्व की शुरुआत

punjabkesari.in Friday, Apr 24, 2026 - 11:39 AM (IST)

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को रामधारी सिंह 'दिनकर' की 52वीं पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि आज से दिनकर की अमर कृति ''रश्मिरथी'' के हीरक जयंती वर्ष पर तीन दिवसीय पर्व की शुरुआत होगी। योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''आज लखनऊ में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' की अमर कृति 'रश्मिरथी' के हीरक जयंती वर्ष और उनकी 52वीं पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की गरिमामयी उपस्थिति में तीन दिवसीय 'रश्मिरथी पर्व' का आरंभ होगा।'' 

योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''यह कार्यक्रम हमारी सांस्कृतिक चेतना, समता और समरसता के विचारों को फिर से स्मरण करने का सुअवसर है। इस अवसर पर स्मारिका 'रश्मिरथी से संवाद' का विमोचन भी किया जाएगा।'' उन्होंने कहा, ''राष्ट्रकवि दिनकर जी के ओजस्वी विचारों को नमन करते हुए इस आयोजन में सहभागी बनूंगा।'' रामधारी सिंह दिनकर का जन्म 23 सितंबर, 1908 को बिहार के मुंगेर जिले के सिमरिया गांव में हुआ था। 'रश्मिरथी' (1952) 'दिनकर' की सबसे प्रसिद्ध कविताओं में से एक है। 

यह भी पढ़ें : दुल्हन की विदाई के दौरान खूंखार कुत्ते के तांडव ने फैलाई दहशत, डॉग ने 60 से ज्यादा लोगों को काटा, खुशियों के बीच मची चीख-पुकार 

बदायूं : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक दुल्हन की विदाई के दौरान बारात घर में घुसे आवारा कुत्ते ने शादी में शामिल वर-वधु पक्ष के 60 से अधिक लोगों को काट लिया। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सोमवार सुबह बिसौली थाना क्षेत्र में बिल्सी रोड पर स्थित अभिनंदन बैंक्वेट हॉल में हुई, जब एक आवार कुत्ता परिसर में घुस गया और मेहमानों को काटने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आवारा कुत्ते के अचानक हमला करने से बारातघर में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई और कई लोग बचकर भागने के प्रयास में एक-दूसरे पर गिर गए, जिससे उन्हें चोटें आईं.... पढ़ें पूरी खबर ... 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static