कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन पर CM योगी और अखिलेश ने जताया दु:ख

punjabkesari.in Wednesday, Nov 25, 2020 - 11:59 AM (IST)

लखनऊ: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अहमद के निधन पर शोक जताया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा बुधवार को किये गए एक ट्वीट के मुताबिक '' मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।'' मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि अहमद पटेल जी के निधन से बहुत दुखी हूं इस कठिन समय में उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनायें। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से पीड़ित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Umakant yadav

Related News

static