विपक्ष की बैठक से मायावती और जयंत चौधरी ने बनाई दूरी, सामूहिक विवाह योजना'... सभी नव दंपतियों को सीएम योगी ने दी बधाई, पढ़ें यूपी की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Friday, Jun 23, 2023 - 06:58 AM (IST)

लखनऊ: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को प्रस्तावित विपक्षी दलों की बैठक से पहले मायावती और जयंत चौधरी ने दूरी बना ली है। अब इस फैसले से राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई है। वहीं सीएम योगी ने चंपा देवी पाकर् मैदान में डेढ़ हजार जोड़ों के मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित किया। उन्होंने सभी नव दंपतियों को बधाई दी।  मुख्यमंत्री ने कहा कि दहेज की सामाजिक कुप्रथा के खिलाफ सामूहिक विवाह योजना एक सकारात्मक अभियान है। दहेज एक सामाजिक कुरीति है और दहेज मुक्त विवाह के अभियान में पूरे समाज की खड़ा होना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत वर्ष 2017 से अब तक दो लाख से अधिक शादियां करा चुकी है। 2017 के पूर्व प्रति जोड़े विवाह पर 31 हजार रुपये खर्च किए जाते थे बाद में इसे बढ़ाकर 51 हजार रुपये कर दिया गया है। डबल इंजन की सरकार का यह सामूहिकता का प्रयास है।   

1- PCS अधिकारी बनने के बाद पत्नी ने की बेवफाई! पति ने बताई पत्नी की लव स्टोरी
Bareilly News: बरेली में तैनात PCS अफसर ज्योति मौर्य और उनके पति के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच ज्योति के प्रति ने अपनी पत्नी की लव स्टोरी एक निजी चैनल से बताई। दअरसल, प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के झलवा क्षेत्र के रहने वाले आलोक कुमार मौर्य का 2009 में पंचायती राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर नियुक्ति हुई थी। उसके बाद उनका विवाह साल 2010 में वाराणसी के चिरईगांव की रहने वाली ज्योति मौर्य के साथ हुई। शादी के बाद सब कुछ ठीक रहा।

2- व्यापारियों की आवाज सरकार तक पहुंचाने के लिए यूपी में जल्द गठित होगा व्यापारी कल्याण बोर्ड- भूपेंद्र सिंह चौधरी

areilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा है कि सरकार व्यापार और व्यापारी हित में काम कर रही है। यही वजह है कि यूपी में सर्वाधिक निवेश और औद्योगीकरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द व्यापारी कल्याण बोर्ड बनाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने गुरुवार को बताया कि यूपी में पिछले दिनों हुए स्थानीय निकाय चुनाव में व्यापारियों और उनके संगठन ने विशेष सहयोग दिया। जिससे भाजपा सभी नगर निगमों में ट्रिपल इंजन सरकार बनाने में सफल रही है। उन्होंने कहा कि मिशन 2024 में भी सहयोग अपेक्षित है।

3- सुहागरात पर आधी रात में दूल्हे करता रहा शर्मनाक काम, थाने पहुंची दुल्हन बोली- कितना सहती मैं...
Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक विवाहिता ने अपने पति पर नपुंसक होने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही महिला ने अपने जेठ पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। दरअसल सुहागरात वाले दिन से ही विवाहिता के पति ने उससे दूरी बना ली। रोज कोई न कोई बहना बनाकर वह पत्नी से अलग सोता रहा।

4- अब भाजपा को कैसे रोकेगा विपक्ष! मायावती और जयंत चौधरी ने बैठक से बनाई दूरी
लखनऊ: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को प्रस्तावित विपक्षी दलों की बैठक से पहले मायावती और जयंत चौधरी ने दूरी बना ली है। अब इस फैसले से राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई है। हालांकि मायावती ने पहले ही इस बैठक से दूरी बनाई थी। लेकिन जयंत चौधरी समाजवादी पार्टी के साथ विधानसभा में मिलकर चुनाव लड़ा था। समाजवादी पार्टी बैठक में शामिल होने जा रही है। ऐसे में जयंत चौधरी का बैठक में न शामिल होना यूपी की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है।

5- कृत्रिम बारिश के लिए किसी के भरोसे नहीं अब भारत, IIT कानपुर ने तकनीक से बारिश कराने में पाई सफलता
कानपुर: आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों ने काफी लम्बे प्रयास के बाद बड़ी सफलता हासिल की है। दरअसल, क्लाउड सीडिंग के जरिए बारिश कराने का IIT कानपुर ने सफल परीक्षण किया है। अब इस सफल परीक्षण से उत्तर प्रदेश के सूखाग्रस्त क्षेत्रों में तकनीक से बारिश कराई जा सकती है।

6- फर्रुखाबाद में डॉक्टरों की लापरवाही अब मरीजों पर भारी, समय से इलाज न मिलने पर दो बच्चों की मौत
UP News: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में डॉक्टरों की लापरवाही अब मरीजों पर भारी पढ़ने लगी है। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल के पीकू वार्ड में तीन घंटे में दो मासूमों की जान चली गई। भर्ती होने के बाद डॉक्टर को बुलाने पर भी डॉक्टर ने आने से इन्कार कर दिया। वहीं मेरापुर क्षेत्र के गांव महसोना निवासी महिला को प्रसव के लिए कायमगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया।

7- सामाजिक सशक्तिकरण के लिए रोकने होंगे महिलाओं के प्रति हो रहे अत्याचार': CM योगी आदित्यनाथ
CM Yogi News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि समाज को सशक्त करने के लिए महिलाओं के प्रति अत्याचार को रोकना होगा और आधी आबादी के सशक्तिकरण के कदम उठाने होंगे। चंपा देवी पार्क मैदान में डेढ़ हजार जोड़ों के मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि आधी आबादी को नकार कर कोई भी समाज सशक्त नहीं हो सकता। आधी आबादी के सशक्तिकरण के बिना विकास की अवधारणा असंभव है। 

8-सास से मामूली विवाद के चलते मां ने तीन बेटियों को खिलाया जहर..फिर खुद भी खाई गोलियां, 3 की मौत
UP News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां पर थाना गंगोह क्षेत्र में एक महिला ने अपनी तीन बेटियों को जहर देकर खुद भी जहर खा लिया। जहर खाने के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई और तीसरी पुत्री की हालत गंभीर बनी हुई है। 

9- Shamli News: पुलिसकर्मियों ने शातिरों के साथ मिलकर दिया लाखों की ठगी को अंजाम, मुकदमा दर्ज होने पर हुए फरार
Shamli News: उत्तर प्रदेश के जनपद औरैया में पुलिसकर्मियों द्वारा व्यापारी से 50 किलो चांदी की लूट का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि उत्तर प्रदेश के ही जनपद शामली में पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर काम कर रहे दो नटवरलाल सामने आए हैं। जिन्होंने ठगी गैंग के साथ मिलकर एक पीड़ित से ढाई लाख रुपए की ठगी को अंजाम दे डाला। 

10- CM योगी ने जनता दरबार में 700 लोगों की सुनीं समस्याएं, कहा- प्राथमिकता के आधार पर बनायें जरूरतमंदों के आयुष्मान कार्ड
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने अफसरों को निर्देशित किया है कि जो भी जरूरतमंद आयुष्मान हेल्थ काडर् से वंचित रह गए हैं, उनके कार्ड प्राथमिकता के आधार पर बनवाए जाएं। गोरखनाथ मंदिर में गुरुवार सुबह जनता दर्शन के दौरान उन्होने कहा ‘‘ जन स्वास्थ्य की रक्षा हमारा दायित्व है इसलिए किसी के इलाज में धन की बाधा नहीं आनी चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static