CM योगी ने दी अखिलेश यादव की बेटी को 2 लाख की आर्थिक सहायता

punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2020 - 03:22 PM (IST)

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ भाजपा संगठन से जुड़े पुराने कार्यकर्ताओं से रिश्ता निभाने में बढ़-चढ़कर आगे रहते हैं। ऐसा ही एक मामला गोरखपुर से आया है। दरअसल 25 साल से BJP की सेवा कर रहे एक कार्यकर्ता अखिलेश यादव का CM से पुराना परिचय है।  पिछले दिनों अखिलेश यादव अपनी बेटी की शादी के लिए निमंत्रण लेकर CM से मिले थे। अब DM की तरफ से संदेश आया है कि CM योगी ने शादी के लिए दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता भेजी है।

बता दें कि सदर क्षेत्र में स्थित अकोलोहिया गांव के रहने वाले अखिलेश यादव लंबे समय से BJP से जुड़े रहे हैं। संगठन से जुड़े किसी भी ज़िम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा से निभाते है । CM भी अखिलेश को अच्छे से जानते हैं।  पिछली 9 फरवरी को CM का खोराबार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले का उद्घाटन कार्यक्रम था। अखिलेश भी यहां पहुंचे थे और शादी की बात बताई थी।

वहीं अखिलेश ने बताया कि उनकी बेटी अंजली का 3 मई को तिलक जाएगा। उसकी 17 मई को शादी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार 17 मार्च को मेंरे पास DM कार्यालय से मैसेज आया है। जिसे पढ़कर खुशी से उनकी आंखें भर आईं। उन्होंने फोन लगाया तो DM के विजयेंद्र पांडियन ने अखिलेश को बताया कि CM  ने उनकी बेटी की शादी के लिए 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी है।  निर्धन योजना के तहत यह चेक उन्हें विधायक विपिन सिंह देगें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static