'ये लोग आतंकवाद के समर्थक हैं...', रामगोपाल यादव के बयान पर CM योगी का पलटवार

punjabkesari.in Tuesday, May 07, 2024 - 12:11 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव द्वारा राम मंदिर को लेकर दिए गए विवादित पर भड़के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ये उनकी मानसिकता को दिखाता है। राम गोपाल यादव के बयान से सपा की मंशा उजागर हुई है।

विपक्ष में राम को नकारने वाले लोग हैं: CM योगी
CM योगी ने कहा कि विपक्ष में राम को नकारने वाले लोग हैं। ये राम भक्तों पर गोली चलाने वाले लोग हैं। ये उनकी मानसिकता को दिखाता है। राम गोपाल यादव के बयान से सपा की मंशा उजागर हुई है। सीएम योगी ने कहा कि ये लोग आतंकवाद के समर्थक है। ये लोक भावना को आहत करने वाले हैं। रामगोपाल यादव ने कहा था कि, ‘वो मंदिर बेकार का है। मंदिर ऐसे नहीं बनते है। राम मंदिर का नक्शा और वास्तु ठीक नहीं बनाया गया है।’ इसी बयान को लेकर सीएम योगी ने पलटवार किया है।
PunjabKesari
'देश में केवल एक राम मंदिर नहीं है...'
बता दें कि सपा नेता रामगोपाल यादव ने इससे पहले भी एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने रामनवमी के मौके पर एक सवाल के जवाब में भाजपा पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा था कि रामनवमी हमेशा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती रही है। रामनवमी के कुछ लोगों ने पेटेंट करा लिया है। यह उनकी बपौती नहीं है। उन्होंने कहा था कि करोड़ों लोग हजारों वर्षों से रामनवमी मनाते आ रहे हैं और इस देश में केवल एक राम मंदिर नहीं है। उन्होंने अधूरी प्राण-प्रतिष्ठा की है और शंकराचार्य इसके खिलाफ थे। उन्होंने कहा कि मैं भी भगवान का नाम लेता हूं, लेकिन पाखंड नहीं करता। ये सब पाखंडी लोग करते हैं और भगवान राम इन लोगों को दंड देंगे।’


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Recommended News

Related News

static