CM योगी ने अधिकारियों को दिए आदेश, कहा- बारिश के चलते आमजन को नहीं होनी चाहिए कोई परेशानी

punjabkesari.in Friday, Jul 01, 2022 - 11:37 AM (IST)

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए। इस दौरान उन्होंने गोरक्षपीठाधीश्वर कक्ष में नगर निगम अधिकारियों और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों संग बैठक की। योगी ने बैठक में हिदायत देते हुए कहा कि शहर में जलभराव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सूबे में मानसून ने दस्तक दे दी है। इस दौरान योगी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को आदेश देते हुए सतर्कता बरतने की सलाह दी है। योगी ने कहा कि आमजन को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो पाए। उन्होंने संबंधित विभाग मुस्तैदी से कहा कि जहां समस्या हो वहां समाधान के लिए तत्पर रहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर उस स्थान पर विशेष निगरानी रखी जाए, जहां जलभराव की आशंका अधिक है। नालों की सफाई का ध्यान रखा जाए। बैठक में उन्होंने संचालित विकास परियोजनाओं की प्रगति की।

उन्होंने अधिकारियों से बुधवार को प्रभावित क्षेत्रों में मानसून की पहली बारिश के बारे में जानकारी ली। इस दौरान बैठक में जीडीए के सचिव उदय प्रताप सिंह ने जल निकासी को लेकर किए जा रहे निर्माण कार्यो का अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि जीडीए क्षेत्र में जलभराव की समस्या नहीं है। कुछ स्थानों पर दिक्कत थीं। जहां समाधान करा दिया गया। 

उधर, नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने सीएम को बताया कि थोड़ी देर में ही पानी निकल गया। देवरिया रोड एवं देवरिया बाईपास रोड पर निर्मित नाले से जल निकासी सुगम हुई है। नगर निगम की ओर से मेडिकल रोड पर पंप लगा कर पानी निकाल दिया गया। कुछ स्थानों पर निर्माणाधीन नालों के बारे में भी जानकारी दी। नगर आयुक्त ने बताया कि जल निकासी को लेकर पूरी तैयारी है। कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के साथ पंप सहित अन्य मशीनें भी तैयार हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पहली बारिश में लोगों को जलभराव की समस्या से नहीं जूझना पड़ा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static