CM योगी को विपक्षी नेताओं का उत्पीड़न करके मिलती है खुशी: अखिलेश

punjabkesari.in Monday, Dec 21, 2020 - 11:50 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद मोहम्मद आजम खां को झूठे मुकदमों में फंसाये जाने का आरोप लगाते हुये पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि निर्दोषों को फंसाना भाजपा का एजेंडा है और उसे विपक्षी नेताओं का उत्पीड़न करने में खुशी मिलती है।       

यादव ने रविवार को यहां पार्टी मुख्यालय संत गाडगे बाबा की 64वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि अर्पित करने के बाद बाबा के समाज सुधार आंदोलन से प्रेरणा लेने को कहा। उन्होंने कहा कि संत गाडगे निष्काम कर्मयोगी थे। उन्होंने महाराष्ट्र के कोने-कोने में अनेक धर्मशालाएं, गौशालाएं, विद्यालय, चिकित्सालय तथा छात्रावासों का निर्माण कराया। यह सब उन्होंने लोगों से भीख मांगकर बनाया लेकिन अपने लिए एक कुटिया तक नहीं बनवाई।

संत गाडगे दिवस पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बीच यादव ने कहा कि निर्दोषों को फंसाना भाजपा का एजेण्डा है। भाजपा मुख्यमंत्री को विपक्षी नेताओं का उत्पीड़न करके खासतौर पर खुशी मिलती है। भाजपा षडयंत्र में लगी है। मोहम्मद आजम खां को झूठे मुकदमों में फंसाया गया है। यादव ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर भरोसा है। मोहम्मद आजम खां ने रामपुर में मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की स्थापना की। गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा तक दिलाने की व्यवस्था की। जिले में तमाम विकास कार्य किये। यहां तक कि कुम्भ मेला की सुचारू व्यवस्था के लिए विदेशियों और साधु-संतो ने भी उनकी प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि आजम साहब सामाजिक सछ्वाव के पैरोकार रहे है। सरकार जानबूझकर बदले की भावना से न केवल मोहम्मद आजम खां बल्कि उनकी पत्नी और बेटा के खिलाफ फर्जी मुकदमें लगाए जा रही है। जेल में उन्हें यातना दी जा रही है। समाजवादी पार्टी उनके पक्ष में निरंतर आवाज उठाती रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static